झारखंड के 8500 छात्रों ने परीक्षा में सुधार को लेकर सरकार को भेजे सुझाव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा-युवा साथियों की आशा के अनुरूप आगे बढ़ेंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2026

झारखंड के 8500 छात्रों ने परीक्षा में सुधार को लेकर सरकार को भेजे सुझाव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा-युवा साथियों की आशा के अनुरूप आगे बढ़ेंगे

रांचीः जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा में कथित तौर पर गड़बड़ी को लेकर हो रहे आंदोलन के बीच झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं से परीक्षा में सुधार को लेकर 7 अगस्त को सुझाव मांगे थे और वेबसाइट भी जारी किया था। मंगलवार तक 8500 से अधिक सुझाव झारखंड सरकार को प्राप्त हो चुके है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों से मिले सुझाव के बाद बहुत उत्तसाहित नजर आए और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसको लेकर कहा कि युवाओं के उत्साह के अनुरूप हम आगे बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि झारखंड के मेरे सभी युवा साथियों,
जोहार,
“छात्रों की बात – छात्रों के साथ” अभियान
(https://samvad.jharkhand.gov.in) के तहत अब तक झारखंड के 8,500 से अधिक युवा साथियों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
OMR से लेकर परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड, प्रश्नपत्र, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, तकनीक के बेहतर उपयोग और JPSC सहित दोनों आयोगों में संवैधानिक दायरे में आवश्यक और जरूरी सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव हमारे पास आ रहे हैं।
जैसा मैने पहले भी कहा हमारा उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना ही नहीं है। हम वर्तमान की चुनौतियों का समाधान करते हुए ऐसी परीक्षा व्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं, जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए और पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह हो।
इसलिए मैं झारखंड के अपने सभी युवा साथियों से फिर अपील करता हूँ कि आप सभी अपने सुझाव देना जारी रखें।
आपका एक सुझाव केवल आज की परीक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों-लाखों युवाओं का भविष्य बेहतर बनाने में योगदान देगा।
यह सुधार राज्य सरकार का अकेला प्रयास नहीं होगा। यह झारखंड के मेरे युवाओं साथियों की जनभागीदारी से होने वाला सुधार होगा।
छात्रों की बात… छात्रों के साथ…
जोहार!
 

See also  कारोबारी विनय सिंह से जेल में ACB ने की पूछताछ, निलंबित IAS विनय चौबे से साथ वित्तीय लेन-देन पर पूछे सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now