मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के बाद बोगियों में लगी आग, 19 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2024

मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के बाद बोगियों में लगी आग, 19 घायल

पटना: मैसूर से दरभंगा आ रही 12578 बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद ट्रेन के बोगियों में आग लग गई। घटना कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुई। इस हादसे में 19 लोग घायल हुए है जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्गा पूजा के पंडाल में मॉडल के कपड़ों पर बवाल, अश्लीलता फैलाने पर भड़के लोग
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8.50 बजे तमिलनाडू के तिरूवल्लूर में बागमती एक्सप्रेस की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई। मालगाड़ी से टकराने के बाद ट्रेन के दो डब्बों में आग लग गई और 12 डब्बे पटरी से उतर गई। घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्जी कराया। यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. लोग 04425354151, 04424354995 पर फोन कर घटना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं. रेलवे रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

See also  क्या सरकार 500 रुपये के नोट पर बैन लगाने वाली है? जानें वायरल दावे की सच्चाई

 

ट्रेन संख्या 12578 मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के फंसे हुए यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया। डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 12.10.2024 को 04:45 बजे एक विशेष ट्रेन उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए रवाना हुई।रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार (ईडी/आईपी) के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया, "ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना हमें प्राप्त हुई। उसके बाद राहत बचाव कार्य तेजी से प्रारंभ किया गया। पूरी ट्रेन से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है..."

See also  दुमका स्टेशन पर रेल हादसा, रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतरी

ये ट्रेनें हुईं डायवर्ट

-ट्रेन नंबर 13351 धनबाद-अलाप्पुझा 10 अक्टूबर को सुबह 11.35 बजे धनबाद से रवाना हुई थी, उसे नायडूपेट्टा, सुलुरुपेट्टा, डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और अराक्कोनम में रुकते हुए रेनिगुंटा-मेलपक्कम-कटपाडी के रास्ते चलने के लिए डायवर्ट किया गया है.
ट्रेन नंबर 02122 जबलपुर-मदुरै सुपरफास्ट स्पेशल 10 अक्टूबर को शाम 4.25 बजे जबलपुर से रवाना हुई थी, अब रूट बदलकर रेनिगुंटा, मेलपक्कम-चेंगलपट्टू के रास्ते चलेगी. यह ट्रेन चेन्नई एग्मोर और ताम्बरम में नहीं रुकेगी.
ट्रेन नंबर 12621 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-तमिलनाडु एक्सप्रेस शुक्रवार को रात 10 बजे रवाना हुई थी, अब इसका रूट बदलकर अरक्कोणम-रेनिगुंटा से विजयवाड़ा के रास्ते कर दिया गया है.
ट्रेन नंबर 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस शुक्रवार को एर्नाकुलम से सुबह 07.15 बजे रवाना हुई थी, अब इसका रूट बदलकर मेलापलायम-अरक्कोणम-रेनिगुंटा के रास्ते कर दिया गया है.
ट्रेन नंबर 12664 तिरुचिरापल्ली-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर 1.35 बजे तिरुचिरापल्ली से रवाना हुई थी, उसे मेलपालयम-अराक्कोनम-रेनिगुंटा के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया गया है.
ट्रेन नंबर 07696 रामनाथपुरम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल शुक्रवार को सुबह 09.50 बजे रामनाथपुरम से रवाना हुई थी, अब यह ट्रेन रूट बदलकर अरक्कोणम-रेनिगुंटा के रास्ते चलाई जाएगी
ट्रेन संख्या 06063 कोयंबटूर-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल शुक्रवार को सुबह 11.50 बजे कोयंबटूर जंक्शन से रवाना हुई थी, अब इसका रूट बदलकर मेलापलायम-अरक्कोणम-रेनिगुंटा के रास्ते चलाई जाएगी.

See also  गिरिनाथ बन गए है गठबंधन के गले की हड्डी, लालू के कहने पर भी नहीं बन रही है बात, कांग्रेस-JMM-RJD एक दूसरे के पाले में डाल रहे है गेंद

ये ट्रेनें कैंसिल

ट्रेन नंबर 12077 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल –विजयवाड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस, जो 12 अक्टूबर 2024 को 07.25 बजे रवाना होने वाली थी, रद्द कर दी गई है.
ट्रेन नंबर 12078 विजयवाड़ा –डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल जन शताब्दी एक्सप्रेस, जो 12 अक्टूबर 2024 को 15.30 बजे रवाना होने वाली थी, यह ट्रेन भी रद्द कर दी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now