JSSC-CGL परीक्षा में कथित लीक मामला: आयोग को बतौर सबूत दी गई सीडी निकली ख़ाली, फिर से मांगा गया सबूत

सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का संशोधित परिणाम JSSC ने किया जारी, घट गए 484 अभ्यर्थी

रांचीः JSSC-CGL परीक्षा में कथित लीक मामले में आयोग ने आरोप लगाने वाले छात्रों से दोबारा सबूत मांगा है  । छह छात्रों ने जो सबूत के तौर पर जो सीडी दी थी वो खाली निकली । आयोग ने कई बार सीडी की जांच की और फाइल तलाशने की कोशिश की लेकिन वो सीडी खाली निकली  । गौरतलब है कि गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्रों हंगामा करने के बाद जेएएसएसी कार्यालय में जाकर सीडी जमा किया और पेन ड्राइव जमा किया था ।

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि JSSC-CGL परीक्षा में कथित लीक का आरोप लगाने वाले छात्रों ने एक पेन ड्राइव और एक सीडी दी थी जिसमें दावा किया गया था कि पेपर लीक के पर्याप्त सबूत हैं लेकिन जांच में सीडी बिल्कुल खाली निकली ।आयोग ने सीडी और पेन ड्राइव जमा करने वाले छात्रों को फोन करके तीस सितंबर तक सीडी जमा करने का आग्रह किया है । 

See also  JSSC CGL परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात

बताया जा रहा है कि छात्रों के समूह ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को जो सीडी थी उसमें बेथनी कॉन्वेंट स्कूल  के बाहर एक छात्र ने २२ सितंबर की प्रथम पाली की परीक्षा शुरु होने से पहले किसी अन्य एक छात्र को फोन पर बातचीत कर उत्तर लिखते हुए देखा था तब उस छात्र ने खुद भी उत्तर नोट किया और परीक्षा के बाद मिलाया जो पूरी तरह मिल जाने का सबूत है । छात्रों ने  ये भी कहा कि जिस छात्र ने आंसर मिलाया वो बातचीत करने के लिए तैयार है । लेकिन  आयोग ने जब सीडी की जांच की तो वो खाली निकली ।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने छात्रों को तीस सितबंर तीन बजे तक सबूत देने का निर्देश दिया है ताकि कार्रवाई की जा सके । हांलाकि सीडी के अलावा जो पेन ड्राइव दिया गया उसमें डाटा है और उसके अंदर क्या है इसका खुलासा होना बाकी है । आरोप लगाने वाले छात्रों ने राज्यपाल से इसकी शिकायक की थी जिसके बाद राज्यपाल ने जेएसएससी को जांच के निर्देश दिए थे

See also  JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने दर्ज की दूसरी FIR, डीजीपी ने की अभ्यर्थियों से साक्ष्य पेश करने की अपील

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now