झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना में अबतक 45 लाख महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, CM हेमंत सोरेन ने की प्रमंडलवार लांचिंग की तारीख तय

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर

रांची: झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना का लाभ देने के लिए प्रमंडलवार यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान वो अलग अलग प्रमंडल की महिलाओं के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर करने की शुरूआत करेंगे। बुधवार तक 45 लाख महिलाओं का निबंधन हो चुका है।

GVf0jCdW0AATmgE

पटना में बंद समर्थकों पर पुलिस का लाठीचार्ज, पुलिस ने गलती से SDM पर चलाई लाठी
मुख्यमंत्री ने योजना को लेकर हो रहे निबंधन की सफलता और यात्रा की तारीख अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। मुख्यमंत्री ने पोस्ट करते हुए लिखा कि प्यारे राज्यवासियों,

कल से प्रमंडल वार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि सभी बहनों के खातों में पहुँचनी शुरू हो जाएगी।

22 अगस्त – पलामू प्रमंडल – पलामू

23 अगस्त – उत्तरी छोटा नागपुर – हज़ारीबाग़

27 अगस्त – संथाल परगना – दुमका

28 अगस्त – कोल्हान प्रमंडल – चाईबासा

30 अगस्त – दक्षिणी छोटा नागपुर – राँची

में आप बहनों से संवाद करूँगा एवं सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किश्त पहुँच जाएगी।

साथ ही

✅ आज तक 45 लाख बहनों का निबंधन हो चुका है

✅ 42 लाख 85 हज़ार (94.6%) बहनों के आवेदन को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है।

मात्र 18 दिनों में यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now