अमित शाह ने की परिवर्तन यात्रा की शुरूआत, कहा-घुसपैठिये लालू,JMM,राहुल के वोटबैंक अगले 25-30 सालों में बहुमत में आ जाएंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2024

अमित शाह ने की परिवर्तन यात्रा की शुरूआत, कहा-घुसपैठिये लालू,JMM,राहुल के वोटबैंक अगले 25-30 सालों में बहुमत में आ जाएंगे

रांची: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्य अमित शाह ने शुक्रवार को साहिबगंज के भोगनाडीह और गिरिडीह के जमुआ से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होने झारखंड में सत्तारूढ़ गढ़बंधन पर जमकर हमला किया। उन्होने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगले 25-30 सालों में घुसपैठिये झारखंड में बहुमत में आ जाएंगे। लालू यादव, जेएमएम और राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस का वोट बैंक घुसपैठिये है। वोट बैंक के डर से ये लोग घुसपैठियों को नहीं रोकते। आप झारखंड में सरकार बदल दो मै आपसे वादा करता हूं कि एक एक घुसपैठियों को चुन चुनकर झारखंड से बाहर निकालेंगे।

बांग्लादेशी घुसपैठ पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सिब्बल बोल-बीजेपी बना रही है राजनीतिक मुद्दा, तुषार मेहता ने-आंकड़ों का दिया हवाला
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि परिवर्तन केवल मुख्यमंत्री का नहीं करना है, परिवर्तन केवलJMM और कांग्रेस की जगह भाजपा की सरकार लाने का नही करना है।परिवर्तन इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर यहां भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लाने का।
परिवर्तन, आदिवासियों की बच्चियों और उनके संस्कार को घुसपैठियों के हाथ तबाह करने वाली सरकार को हटाकर करना है।आज यहां से झारखंड के 2024 के चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। ये परिवर्तन यात्रा आने वाले दिनों में गांव-गांव में जाएगी, घर-घर तक पहुंचेगी।किसानों की आय बढ़ाने वाले नरेन्द्र मोदी जी की समर्थन करने वाली सरकार यहां लानी है। मेरे आदिवासी युवा भाई-बहन यहां से देशभर में रोजगार के लिए जाते हैं। इसकी जगह यहां संथाल परगना में रोजगार लाने वाली सरकार यहां लानी है। हम सिर्फ मुख्यमंत्री बदलना नहीं चाहते, हम झारखंड को बदलना चाहते हैं।परिवर्तन केवल मुख्यमंत्री का नहीं करना है, परिवर्तन केवलJMM और कांग्रेस की जगह भाजपा की सरकार लाने का नही करना है। परिवर्तन इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर यहां भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लाने का। परिवर्तन, आदिवासियों की बच्चियों और उनके संस्कार को घुसपैठियों के हाथ तबाह करने वाली सरकार को हटाकर करना है।हमारे इस प्रदेश में आदिवासियों की जगह घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। हमें इसे रोकना पड़ेगा। ये काम केवल और केवल भाजपा कर सकती है।

See also  अमित शाह ने मीरा मुंडा के लिए की सभा, पूर्णिमा साहू के लिए जमशेदपुर में किया रोड़ शो

अमित शाह ने आगे रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि हेमंत सोरेन जी ने वादा किया था कि प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी देंगे।प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी मिली क्या?नौकरी की जगह दौड़ा-दौड़ा कर युवा मर जाए, तब तक दौड़ाने का काम हेमंत सोरेन ने किया है।ये जो यहां सरकार है… इस सरकार ने झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय किया। इस सरकार ने झारखंड के पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय किया। इस सरकार ने झारखंड के दलितों के साथ अन्याय किया। इस सरकार ने झारखंड के आदिवासियों के साथ अन्याय किया। इस सरकार ने झारखंड की माताओं-बहनों के साथ अन्याय करने का काम किया है।कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले 50 साल तक काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को दबा कर रखा। फिर मंडल कमीशन की रिपोर्ट इंदिरा गांधी ने लागू नहीं होने दी। राजीव गांधी ने भी इसका विरोध किया। कांग्रेस ने 70 साल तक ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता नहीं दी। मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी।हमारे झारखंड में जिस प्रकार से घुसपैठ हो रही है, अगर इसी प्रकार से चला तो 25-30 साल में ये घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे। एक बार झारखंड सरकार बदल दीजिए… मैं वादा करता हूं कि झारखंड में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए को चुन-चुन को यहां से बाहर भेजने का काम भाजपा करेगी।झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया है। आज पाकुड़ जिले में ‘हिंदू और आदिवासी झारखंड छोड़ो’ जैसे नारे लगते हैं। आदिवासियों की इस भूमि को केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा बचा सकती है।

See also  झारखंड में अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, विज्ञापन को लेकर भी कार्रवाई की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now