- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में बारिश को लेकर सोमवार को भी अलर्ट, पलामू,गढ़वा,चतरा,गुमला,लोहरदगा में होगी भारी बारिश, रांची में 21 तक होगी रोज बारिश

कोल्हान और संताल में 24 जुलाई को होगी भारी से भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर झारखंड में देखा जा रहा है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। सोमवार को भी कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 152 एमएम बारिश गढ़वा जिले में हुई है। रांची के बुढ़मू में 112.2, डाल्टेनगंज में 110.06, जमशेदपुर में 53.2 एमएम बारिश हुई हैै।

भारी बारिश के बाद डूबा सातगुड़ुम पुल, झारखंड से पश्चिम बंगाल का संपर्क टूटा, कई लोग फंसे
सोमवार को भी गढ़वा, पलामू, लोहरदगा,सिमडेगा, चतरा, गुमला में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। राजधानी रांची में 21 सितंबर तक बारिश होती रहेगी।

यशवंत सिन्हा ने नई राजनीतिक पार्टी अटल विचार मंच का किया गठन, झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान
बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज की गई तो वही राजधानी रांची में 21.4 डिग्री दर्ज की गई। सोमवार सुबह से ही रांची में बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम से रविवार शाम तक सर्वाधिक बारिश वाले अन्य क्षेत्र में बुढ़मू में 112.2 मिमी, डाल्टनगंज में 110.6 मिमी, चाकुलिया में 105 मिमी, पंचेत में 79.6 मिमी, बोरम में 74.4 मिमी, खलारी में 61.6 मिमी, पोटका में 94.8 मिमी, बालूमाथ में 85 मिमी, मैथन में 57.5 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।

See also  रांची-लोहरदगा रेल सेवा शनिवार से फिर से शुरु हो रही है, ⁠ ⁠भक्सो कोयल नदी पुल पर सफल ट्रायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now