स्नैचर का आतंकः रामगढ़ में पिता-पुत्री से छीना रुपयों से भरा बैग, रांची में लड़की से सरेआम मोबाइल की छिनतई, लोगों ने जमकर कर दी पिटाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2024

स्नैचर का आतंकः रामगढ़ में पिता-पुत्री से छीना रुपयों से भरा बैग, रांची में लड़की से सरेआम मोबाइल की छिनतई, लोगों ने जमकर कर दी पिटाई

रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित श्रीनगर चौक पर एक बदमाश ने दिनदहाड़े युवती को सड़क पर अकेला देख चाकू के बल पर मोबाइल छीन लिया। लड़की ने जब शोर मचाया तो स्थानीय लोग जमा हो गए और मोबाइल छिनकर भाग रहे अपराधी को पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों और युवती ने बदमाश से जमकर पिटाई कर दी।

 

हजारीबाग SDO शैलेश कुमार के ठिकानों पर ACB के रेड के दौरान मिले 22 लाख कैश और कई जमीनों के डीड बरामद
वही दूसरी ओर रांची से सटे रामगढ़ में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से रुपया निकालकर घर जा रहे पिता-पुत्री से झोला छिनकर अपराधी फरार हो गए। अपराधियों ने भीड़ भाड़ वाले इलाके बिजुलिया फ्लाइओवर के पास पुत्री के हाथ से झोला को छीना और रांची की ओर भाग निकले। पिता पुत्री बैंक से पैसा निकालकर सीमेंट छड़ के दुकानदार को पैसा देने जा रहे थे। उस बैग में 90 हजार रुपया, चेक बुक में साइन किया हुआ कई चेक भी था।

See also  चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी के बीच मिट गई दूरियां! दो पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जानिये क्या हुई बात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now