हजारीबाग SDO शैलेश कुमार के ठिकानों पर ACB के रेड के दौरान मिले 22 लाख कैश और कई जमीनों के डीड बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2024

हजारीबाग SDO शैलेश कुमार के ठिकानों पर ACB के रेड के दौरान मिले 22 लाख कैश और कई जमीनों के डीड बरामद

हजारीबागः जमीन घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने हजारीबाग एसडीओ शैलेश सिन्हा के हजारीबाग और गिरिडीह स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर 22 लाख रुपये से ज्यादा कैश, जमीन से जुड़े कागजात से और बैंक का पासबुक बरामद किया। इसके साथ ही बड़गाई अंचल के पूर्व सीओ मनोज के ठिकाने से कागजात जब्त किया।

BIHAR में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, पटना के सिटी एसपी सहित 29 आईपीएस का ट्रांसफर
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार और गुरूवार को हुई छापेमारी के दौरान शैलेश के पास से 11 जमीन की डीड, गिरिडीह के शास्त्रीनगर स्थित आवास से 18 लाख 10 हजार 500 रुपये कैश, धनबाद आवास से तीन लाख 98 हजार रुपये कैश, 11 मोबाइल के साथ दो लैपटॉप और एक टैब बरामद किया। धनाबाद जिले के चार डिसमिल जमीन के कागजात और छह डिसमिल के कुछ कागजात मिले। रांची में 1.02 करोड़ रुपये के डुप्लेक्स के भी कागजात मिले है। रांची स्थित आवास से कई बैंकों के पासबुक और मोबाइल भी जब्त किये गए है।

See also  हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने फाइल की चार्जशीट, ‘गुनाहों’ का दस्तावेज बड़े बक्से में कोर्ट पहुंचा

चंदा वसूली के कारण लातेहार में हादसाः बस और हाइवा के टक्कर में 10 से ज्यादा यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
एसीबी रांची जमीन घोटाला मामले में ईडी के दो गवाह रहे सीओ स्तर के दो अधिकारी शैलेश सिन्हा और मनोज कुमार के खिलाफ बुधवार को छापेमारी की थी जो गुरूवार को भी जारी रही। जानकारी के अनुसार रांची के राधा कृष्ण अपार्टमेंट में मनोज कुमार के दो फ्लैट मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।वहीं शैलेश कुमार का रांची के चिरौंदी में एक आलीशान घर भी मिला है। गुरुवार की सुबह इन दोनों ही स्थानों एसीबी की टीम पहुंची है और सर्च कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now