- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बैठे-बैठे मिलेंगे लाखों रुपये; ठगों की बातों में फंस गया सरकारी कर्मचारी, गंवा दी मोटी रकम

Cyber crime

झारखंड में एक सरकारी कर्मचारी को साइबर ठगों ने अपनी बातों में फंसा कर लूट लिया। घर बैठे-बैठे लाखों रुपये कमाने का लालच देकर ठगों ने उनसे पैसे ऐंठ लिए। रेलवे टेक्नीशियन विष्णु मरांडी को साइबर अपराधियों ने झांसे में लेकर तीन लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने साइबर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है। विष्णु मरांडी मूल रूप से जसीडीह थाना के सिमरा झुमरबाद का रहने वाले हैं। वर्तमान में वह रेलवे आसनसोल मंडल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं।

कुछ दिन पहले उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एक ऑडिट कंपनी का अधिकारी बताया। कॉलर ने फोन पर कई जानकारियां साझा कीं और पार्ट-टाइम जॉब के बारे में बताया। जिसमें घर बैठे काम कर लाखों रुपये महीना कमाने का ऑफर दिया। इस प्रस्ताव को सुनकर विष्णु मरांडी ने काम करने की सहमति दे दी। इसके बाद, उन्हें एक ऑनलाइन फॉर्म भेजा गया जिसे उन्होंने भरकर कंपनी के अधिकारी को भेज दिया। अगले दिन उन्हें कंपनी में जॉइनिंग का संदेश मिला और काम देने का आश्वासन दिया गया।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल्याण विभाग को लेकर की समीक्षा बैठक, स्कॉलरशिप समेत कई योजनाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

रांची में 2300 सफाईकर्मी अनिश्चितकाल हड़ताल, घर से नहीं उठा कूड़ा, सड़क व बाजारों में लगा कचरे का ढेर

शुरू में उन्हें 2-3 हजार रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया गया, जिससे वह इस फर्जी स्कीम के जाल में फंसते चले गए। आगे चलकर, अपराधियों ने एक और कंपनी के बारे में बताया। जिसमें रुपये निवेश करने के लिए कहा। झांसे में आकर, विष्णु मरांडी ने तीन लाख रुपये एक वेबसाइट पर निवेश कर दिए। इसके बाद वेबसाइट और कंपनी का संपर्क बंद हो गया।

जब उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्हें कहा गया कि साइट जल्द ही खुल जाएगी और अगले 5 दिनों में उनके पैसे वापस मिल जाएंगे। पांच दिन के इंतजार के बाद, जब उन्होंने दोबारा संपर्क किया, तो उन्हें फिर से तीन लाख रुपये और निवेश करने को कहा गया। तब जाकर उन्हें समझ में आया कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

See also  पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा

पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन

जानकारी का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने की यह घटना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इन आरोपियों की अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है। जांच के पूरा होने और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई के बाद इस मामले की आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की ठगी का शिकार होने से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

बुलडोजर एक्शन कानून के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘अगर कोई दोषी भी हो तो घर गिराना सही नहीं’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now