रांची के प्रतिष्ठित JVM श्यामली स्कूल के छात्रों ने की बुजुर्ग दंपति के साथ की बदतमीजी, पुलिस हिरासत में लिये जाने के बाद पिता के नाम का दिखाया धौंस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2026

रांची के प्रतिष्ठित JVM श्यामली स्कूल के छात्रों ने की बुजुर्ग दंपति के साथ की बदतमीजी, पुलिस हिरासत में लिये जाने के बाद पिता के नाम का दिखाया धौंस

रांचीः राजधानी रांची के प्रतिष्ठित स्कूलों में गिने जाने वाले जेवीएम श्यामली स्कूल के छात्रों ने बुजुर्ग दंपति के साथ बेहद ही शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना को अंजाम दिया है। रविवार शाम को इवनिंग वॉक करने के दौरान बुजुर्ग दंपति से स्कूल के रईसजादें छात्रों ने बदतमीजी और हूटिंग की। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिये जाने के बाद भी इन छात्रों की अकड़ कम नहीं हुई और वो अपनी हनक दिखाते हुए पुलिसकर्मियों पर अपने रसूख का धौंस दिखाते रहे।
सरेराह बुजुर्गों से बदतमीजी, खौफ में आया दंपत्ति
मिली जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग दंपत्ति रोज की तरह रविवार की शाम रांची स्मार्ट सिटी परिसर में वॉक कर रहे थे। इसी दौरान JVM श्यामली स्कूल के चार लड़कों ने उन्हें निशाना बनाया। लड़कों ने बुजुर्ग दंपत्ति को देखकर सरेआम हूटिंग शुरू कर दी और उनके साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया। लड़कों की इस अचानक और आक्रामक हरकत से बुजुर्ग दंपत्ति बुरी तरह डर गए और सहम गए। खुद को असुरक्षित पाकर उन्होंने तुरंत परिसर में तैनात पुलिस बल को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो को दबोचा, दो फरार
बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और घेराबंदी कर मौके से दो आरोपी लड़कों को धर दबोचा। हालांकि, इस दौरान उनके दो अन्य साथी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए दोनों लड़के पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वे फरार हुए अपने दोनों साथियों के नाम और पते बताने से साफ इनकार कर रहे हैं ताकि उन्हें बचाया जा सके। पुलिस जांच में पता चला है कि हिरासत में लिए गए लड़कों में से एक मुख्य आरोपी रांची के प्रतिष्ठित मेकोन कॉलोनी का रहने वाला है।
मेरे पिता हाई कोर्ट के क्रिमिनल एडवोकेट हैं, पुलिस पर रौब
थाने लाए जाने के बाद मुख्य आरोपी लड़के के तेवर ढीले होने के बजाय और बढ़ गए। उसने कानून का खौफ खाने के बजाय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ही धमकाना शुरू कर दिया। लड़के ने पुलिस पर धौंस जमाते हुए कहा, मेरे पिता झारखंड हाई कोर्ट के जाने-माने क्रिमिनल एडवोकेट हैं। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस ज्यादा आगे न बढ़े।

See also  झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC से पूछा-1.75 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन लेकर जेट क्यों नहीं लिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now