रांचीः बोकारो जिले के बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने कोयला मजदूरों की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा है। मध्य प्रदेश के उमरिया जिला के बांधवगढ़ में आयोजित इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन इंटक के 33वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

रविवार को तीन दिवसीय अधिवेशन के अंतिम सत्र में देशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगठन की कमना फिर से उन्हें सौंपी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनूप सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। श्रमिकों के हक और अधिकारों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।

तीन दिवसीय अधिवेशन के इस महत्वपूर्ण सत्र में संगठन के नए नेतृत्व, कमेटी के पुनर्गठन और कोयला उद्योग से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हो रही है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जेबीसीसीआई सदस्य जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं।





