- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मैंगो जूस से आम गायब, सच्चाई जान रह जाएंगे हैरान; देख लें VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 31, 2024

mango_viral_video

फलों का राजा माने जाने वाला आम सबको पसंद है। इसका सीजन खत्म होने के बाद भी मैंगो जूस और मैंगो पल्प जैसी चीजें हमेशा मिलती रहती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को मैंगो जूस बेहद पसंद है, जिसे भारत में एक बेहतरीन कूल ड्रिंक माना जाता है। इसके मीठे और खट्टे स्वाद के साथ-साथ इसके पोषक तत्वों के कारण लोग इसे बड़े चाव से पीते हैं। लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो ने मैंगो जूस के चाहने वालों के होश उड़ा दिए हैं।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि मैंगो जूस असल में कैसे तैयार होता है। इंस्टाग्राम पर एक कंटेंट क्रिएटर ने मैंगो जूस बनाने वाली फैक्ट्री का वीडियो शेयर किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पीले रंग का एक तरल पदार्थ, जिसमें न तो आम का कोई अंश है और न ही कोई प्राकृतिक सामग्री, उसे रंग, शुगर सिरप और दूसरे केमिकल्स के साथ मिलाकर मैंगो जूस के नाम से पैक किया जा रहा है।

See also  वरमाला से पहले दुल्हे ने बढ़ाया हाथ, दूल्हन ने थूक दिया, VIDEO हो रहा है वायरल

बम्पर टच होने पर ऑडी वाले का वहशीपन, कैब ड्राइवर को उठाकर जमीन पर पटका; VIDEO

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इस तरल को प्लास्टिक की बाल्टियों में भरकर बड़े-बड़े कंटेनरों, टेट्रा पैक और बोतलों में भरा जा रहा है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये जूस कैसे तैयार हो रहा है। इस वीडियो को “टेट्रा पैक मैंगो जूस” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया और देखते ही देखते ये इंटरनेट पर वायरल हो गया।

लोगों ने इस वीडियो को देखकर खूब प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह हो सकता है। इस वीडियो ने मैंगो जूस की गुणवत्ता और उसकी पैकेजिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं कि बाजार में मिलने वाला मैंगो जूस वाकई कितना सुरक्षित है।

See also  "पहले लाभुक अधिकारी को खोजते थे, अब अधिकारी लाभुक को खोज रहे है", पी एम जन मन की लाभुक शशि किरण ने PM से संवाद के दौरान कही बात

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सोशल मीडिया पर चंपाई सोरेन ने बदल दी अपनी प्रोफाइल तस्वीर

यहां देखें वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now