रांची के मेडिका अस्पताल का डॉक्टर इश्तियाक निकला अलकायदा मॉड्यूल का लीडर, झारखंड ATS और दिल्ली पुलिस ने की 16 जगहों पर छापेमारी

रांची के मेडिका अस्पताल का डॉक्टर इश्तियाक निकला अलकायदा मॉड्यूल का लीडर, झारखंड ATS और दिल्ली पुलिस ने की 16 जगहों पर छापेमारी

रांची: अलकायदा इंडियन सबकान्टिनेंट मॉड्यूल के खिलाफ झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रांची, लोहरदगा और हजारीबाग के 16 जगहों पर छापेमारी की गई। इसमें चार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया जिसे गुरूवार देर रात जज के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया अब इन्हे दिल्ली ले जाने की तैयारी है।

झारखंड ATS ने 16 जगहों पर की छापेमारी, आठ संदिग्ध आतंकियों से हो रही है पूछताछ, हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद
इस मॉड्यूल का लीडर रांची के मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर इश्तियाक अहमद है। उसे बरियातू से एटीएस ने गिरफ्तार किया है, इससे पहले डॉक्टर इश्तियाक जमशेदपुर के आजाद नगर में प्रैक्टिस करता था। राजस्थान के भिवाड़ी में हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले चुका था। देश के अंदर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। हालांकि डॉक्टर इश्तियाक की गिरफ्तारी को लेकर मेडिका अस्पताल के डॉक्टर विजय मिश्रा ने कहा कि उन्हे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इश्तियाक देश के भीतर खिलाफत की घोषणा करना और आंतकी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा रखता था।

See also  हजारीबाग के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के बहाने महिला के साथ गंदी हरकत, पकड़ा गया लैब टेक्नीशियन

झारखंड में उत्पाद सिपाही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में होंगे शामिल
एटीएस ने फैजान उर्फ मुन्ना को हजारीबाग के लोहसिंहना से, मोहम्मद रिजवान और मुफ्ती रहमतुल्ला को रांची के चान्हो से गिरफ्तार किया है। मुफ्ती रहमतुल्ला रांची के चान्हो स्थित मदरसा का संचालन करता है। वही लोहरदगा के कुडू से अल्ताफ अंसारी और रांची के चान्हो से तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन सभी के निशानदेही और पूछताछ के आधार पर अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है। अल्ताफ अंसारी के कौवाखप गांव से दो कार्बाइन और एयरगन बरामद किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now