पोस्टमॉर्टम हाउस में देह व्यापार का धंधा! डेडबॉडीज के बीच आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ दिखा शख्स, देखिये वायरल वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2024

पोस्टमॉर्टम हाउस में देह व्यापार का धंधा! डेडबॉडीज के बीच आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ दिखा सफाईकर्मी, देखिये वायरल वीडियो

डेस्क: कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के बाद अस्पतालों की सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच नोएडा से एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पोर्स्टमॉर्टम रूम में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में सफाईकर्मी देखा जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर ने भतीजी के साथ की लव मैरिज, लड़की बोली-10 साल से करते थे प्यार इसलिए कर ली शादी
नोएडा सेक्टर-94 स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस के वायरल हुए इस 2 मिनट 21 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स डीप फ्रिजर वाले रूम में डेडबॉडीज के बीच एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है। वीडियो रिकार्ड करने वाला शख्स भी यह कहता सुना जा रहा है कि अब उसका नंबर है। वह व्यक्ति मोबाइल लेकर इधर-उधर घूम रहा है,जिसमें पोस्टमार्टम हाउस के अंदर का पूरा नजारा कैद हो रहा है. इस दौरान एक स्ट्रेचर पर शव रखा हुआ भी नजर आया।

See also  चलती बाइक पर 'प्यार की सवारी' पड़ी महंगी, नोएडा पुलिस ने ठोका 53,500 का चालान; VIDEO

 

इस पोस्टमार्टम हाउस में कोई भी महिला कर्मचारी तैनात नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला को बाहर से लाया गया था। ऐसे में यह भी सवाल उठता है कि किसी बाहरी शख्स को यहां एंट्री कैसे मिली। कानूनी जरूरतों के मुताबिक सुरक्षित रखे गए शवों के साथ छेड़छाड़ भी हो सकती है। पोस्टमार्टम हाउस में दो सफाईकर्मियों की ड्यूटी प्रतिदिन रहती है। वहीं दोपहर में पोस्टमार्टम के लिए एक एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट जाता है। यह वीडियो डॉक्टर और फार्मासिस्ट के पहुंचने से दो घंटे पहले की बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद एक ट्वीट के जवाब में डीसीपी नोएडा की ओर से कहा गया, ‘उक्त प्रकरण के संबंध में घटना में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना सेक्टर-126 पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now