जमीन घोटाले में आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन को जमानत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2024

जमीन घोटाले में आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन को जमानत

रांची: इस वक्त की बड़ी खबर रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को लेकर आ रही है जिन्हे जमीन घोटाला मामले में जमानत मिल गई है। झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए रांची के पूर्व डीसी को बरियातू चेशायर होम रोड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले में जमानत दे दी है।

झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना में अबतक 45 लाख महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, CM हेमंत सोरेन ने की प्रमंडलवार लांचिंग की तारीख तय

झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व में दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। रांची के पूर्व डीसी को ईडी ने 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था। जमीन घोटाला में ईडी ने छवि रंजन प्रेम प्रकाश, अमित कुमार अग्रवाल सहित 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। ईडी ने छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर 13 अप्रैल 2023 को छापेमारी की थी, इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड, मुहर एवं अन्य कागजात को जब्त किया था।

See also  रांची के थाने में दो पुलिसकर्मियों बीच मारपीट, ASI ने मुंशी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP को लिखी चिट्ठी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now