78वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद लालकिले से बोले पीएम मोदी-‘विकसित भारत का 2047 का लक्ष्य हम पूरा करके रहेंगे’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 15, 2024

78वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद लालकिले से बोले पीएम मोदी-40 करोड़ भारतीय ने महासत्ता को हरा दिया, आज तो हम 140 करोड़ हैं

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर लाल किले पर झंडा फहराया। मोदी ने लगातार 11वीं बार 15 अगस्त के मौके पर लालकिले से झंडा फहराया है। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के स्वतंत्रतासेनानियों को याद किया। उन्होने कहा कि जब हम 40 करोड़ थे तब हमने महासत्ता को हरा दिया, आज तो हम 140 करोड़ है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य हम पूरा करके रहेंगे।जब नीति सही होती है, नीयत सही होती है और पूर्ण समर्पण से राष्ट्र का कल्याण मंत्र होता है तो निश्चित परिणाम हम प्राप्त करके रहते हैं।मैंने सपना देखा है कि 2047 विकसित भारत के सपने में सामान्य मानवीय की जिंदगी में सरकार की दखल कम हो। जहां सरकार की जरूरत हो वहां अभाव न हो और सरकार का बिना कारण प्रभाव भी न हो।

Vinesh Phogat की अपील खारिज, इंडिया को ओलंपिक में सिल्वर मेडल मिलने की उम्मीद खत्म
लालकिले के प्रचीर से पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि “आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है। ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं।”एक समय था कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे। आज समय है देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का…अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आज़ादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है।

See also  हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से जब्त BMW कार छोड़ा जाएगा, ट्रिब्यूनल ने ED को दिया आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा, “इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है। मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।”

पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विश्व में सबसे तेज़ गति से करोड़ों लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का काम हमारे देश में हुआ। कभी आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें मारकर चले जाते थे, जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, जब देश की सेना एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से भर जाता है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा,’बैंकिंग क्षेत्र में जो रिफॉर्म हुआ…आप सोचिए बैंकिंग सेक्टर का पहले क्या हाल था, ना विकास होता था, ना विस्तार होता था, ना विश्वास बढ़ता था…हमने बैंकिंग सेक्टर में अनेक रिफॉर्म किए। आज विश्व के सबसे मजबूत बैंकों में हमारे बैंकों ने अपना स्थान बनाया। जब बैंकिंग मजबूत होती है तो अर्थव्यवस्था की ताकत भी बढ़ती है’

See also  खान सर के कोचिंग में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बिल्डिंग से बाहर निकाले गए स्टूडेंट

पीएम मोदी ने कहा,’जब लाल किले से कहा जाता है कि देश के 18 हजार गांव में समय सीमा के अंदर बिजली पहुंचाएंगे और वो काम हो जाता है तो भरोसा मजबूत हो जाता है. यह भारत का स्वर्णिम कालखंड है, यह मौका जाने नहीं देना है.’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now