Jharkhand Weather: झारखंड में साइक्लोन, बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2024

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Jharkhand Weather: पश्चिमी झारखंड और उत्तरी ओड़िशा एवं छत्तीसगढ़ से सटे इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। राजधानी रांची से बंगाल की खाड़ी की ओर मानसून ट्रफ गुजर रहा है। इसके असर से कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग नेआसमानी बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

विधायक अंबा प्रसाद महिलाओं के साथ खेत में उतरी, करने लगी धान रोपाई

See also  गोइलकेरा जंगल से छत्तीसगढ़ के नक्सली समेत तीन गिरफ्तार, 60 किलो विस्फोटक, 27 तीर और राइफल बरामद

सिमडेगा में हुई सबसे ज्यादा 163.2 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई। सिमडेगा में सबसे अधिक 163.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.2 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 मिलीमीटर रांची में दर्ज की गई।

मैं कबूल करता हूं कि…गोल्ड से चूकने पर नीरज चोपड़ा का छलका दर्द

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now