रांची: सिविल कोर्ट के वकील गोपी कृष्ण के हत्या में शामिल अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने अपराधी को पकड़ने में कामयाबी पाई है। मुठभेड़ में एक अपराधी को भी गोली लग गई है।
दरोगा अनुपम कच्छप मर्डर केस में SIT ने 14 लोगों से की पूछताछ, बर्थ डे पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल
पुलिस ने अपराधी की पहचान होने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि वकील की हत्या में शामिल एक अपराधी रौशन कुमार अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर में छूपा हुआ है, सूचना कंफर्म होने के बाद पुलिस ने महेशपुर में बगान टोली के घर को घेर लिया और सरेंडर करने को कहा।
इसके बाद रौशन ने सरेंडर करने की जगह फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और कई राउंड फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में गोली रौशन को लग गई, फिर भी वो वहां से भागने की कोशिश में लग गया। पुलिस ने उसे भागते हुए धर दबोचा और उसके पास से पिस्टल बरामद किया। रौशन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके दूसरे साथी की तलाश पुलिस कर रही है। शुक्रवार को अपराधियों ने वकील गोपी कृष्ण की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।




