राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद ED रेड की हो रही है तैयारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2024

राहुल गांधी के संबोधन में अंबानी-अडानी का जिक्र होने पर हंगामा, लोकसभा में टैक्स टेररिज्म का किया जिक्र

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का दावा है कि उनके खिलाफ ED यानी प्रवर्तन निदेशालय रेड की योजना बना रहा है। उनका कहना है कि ‘चक्रव्यूह’ वाले भाषण के बाद इस ऐक्शन की तैयारी की जा रही है। दरअसल, आम बजट 2024 पर बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कमल के चिह्न का जिक्र किया था और कहा था कि 21वीं सदी में नया चक्रव्यूह बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया X पर राहुल ने लिखा, ‘जाहिर है कि 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया है। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि एक रेड की योजना बनाई जा रही है। खुली बांहों से स्वागत कर रहा हूं।’ उन्होंने पोस्ट में ED को टैग किया और आगे लिखा, ‘चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।’ गुरुवार को राहुल केरल के वायनाड पहुंचे थे।

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद ED रेड की हो रही है तैयारी

See also  सिमडेगा में बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दोनों युवकों ने नहीं पहना था हेलमेट

राहुल ने कहा था, ‘हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यू को चक्रव्यूह में फंसा लिया था और उन्हें मार दिया था। मैंने थोड़ी रिसर्च की है और पता लगाया है कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहा जाता है, जिसका मतलब कमल जैसा निर्माण होता है और वो भी कमल के आकार में। प्रधानमंत्री इस चिह्न को अपनी सीने से लगाते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘जो अभिमन्यू के साथ किया गया, वो भारत के साथ किया जा रहा है। युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम कारोबारों के साथ किया जा रहा है। अभिमन्यू को 6 लोगों ने मार दिाय था। आज भी चक्रव्यूह के केंद्र में 6 लोग हैं। 6 लोग आज भारत को नियंत्रित करते हैं।’ उन्होंने इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संघ प्रमुख मोहन भागवत, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, कारोबारी अंबानी और अडाणी का नाम लिया।

वायनाड में जारी है आफत! 276 मौतें और 200 लोग लापता, बारिश बढ़ा रही मुश्किल

See also  9 फुट लंबे किंग कोबरा को छेड़ रहा था शख्स, बाहर आकर फैलाया फन तो भाग खड़ा हुआ बंदा, VIDEO

राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से बनाया गया चक्रव्यूह करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसपर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग ‘एक्सीडेंटल हिंदू हैं और उनकी महाभारत की जानकारी भी एक्सीडेंटल है।’ उन्होंने 7 चक्रव्यूह गिनाकर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि पहला चक्रव्यूह कांग्रेस खुद है, जिसने देश को बांट दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now