मगरमच्छ के साथ रोमांस! युवती की हरकत देख दंग रह गए लोग; VIDEO हुआ वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2024

crocodile with lady

सोशल मीडिया का जमाना है, हर दिन कोई न कोई ऐसी वीडियो सामने आती है, जिसको देखकर लोग चौक जाते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक युवती ने अपनी हिम्मत और साहस का परिचय दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती पानी में एक विशाल मगरमच्छ के पास जाती है, उसका नथुना प्यार से चूमती है और फिर उसके मुंह में हाथ डालकर उसे खाना खिलाती है। मगरमच्छ के साथ युवती का ऐसा रोमांस सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रहा है।

वायनाड में जारी है आफत! 276 मौतें और 200 लोग लापता, बारिश बढ़ा रही मुश्किल

यह वीडियो 26 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। हालांकि, लाइव दैनिक इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह घटना किस स्थान की है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

See also  20 लाख वसूलेंगे... टीचर और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, सामने आया चौंकाने वाला सच

जहां कुछ लोग युवती की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं और उसकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं, वहीं कई लोग उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। आम तौर पर मगरमच्छ जलीय जीवन का एक अत्यंत खतरनाक प्राणी माना जाता है, इसके इतने करीब जाना निश्चित रूप से एक जोखिम भरा कदम है।

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा फैसला, झारखंड समेत चार राज्यों के लिए खरगे ने की स्क्रीनिंग समितियों की घोषणा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wild Animals (@wildlifearthh)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now