5 साल के अरविंद ने अद्भूत साहस का दिया परिचय, दोस्त था करंट की चपेट में और साहस और बुद्धिमता से उसने ऋषम की बचा ली जान, मिल सकता है राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2024

Brave kid of ramgarhx

रामगढ़:  रामगढ़ के पतरातू  के बिचिया गांव के अरविंद के साहस की कहानी जंगल की आग की तरह फैल रही है । पांच साल का मासूम इतना बहादुर हो सकता है किसी को यकीन नहीं हो रहा है। पड़ोस में रहने वाला ऋषभ खेल-खेल में करंट की चपेट में आ गया और कई मिनटों तक बिजली की तार से चिपका रहा । उसकी बहन चीखती रही । इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अरविंद स्कूल से लौटा तो उसने दोस्त ऋषभ की बहन की आवाज सुनी तो भागा-भागा पड़ोस में पहुंचा और फिर वहां उसने वो काम किया जो बन गई साहस और वीरता की कहानी ।

मासूम अरविंद ने ऐसे बचाई ऋषभ की जान

रागमढ़ के पतरातु के बिचा पंचायत के अरविंद और ऋषभ  के माता-पिता अपने-अपने खेतों में धान की बुआई में लगे थे । दोनों बच्चे स्कूल में थे ।  ऋषम पहले घर आ चुका था और वो खेल रहा था तभी  बिजली के तार में उसका हाथ लग गया । ऋषभ चीखने लगा उसकी बहन चाह कर भी बचा नहीं पा रही थी और मदद की पुकार  लगा रही थी। आस-पास के लोग खेतों में गए थे । तभी अरविंद स्कूल से लौटा और उसने चीख-पुकार सुन कर मदद  करने पहुंचा । महज पांच साल के अरविंद ने दिमाग लगा कर मोबाइल चार्चर के तार में बिजली के तार को फंसा उसे ऋषभ से अलग किया और  उसकी जान बचा ली 

See also  जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना-प्रदर्शन पर रोक, CDPO नियुक्ति रद्द करने पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई

कई घंटे तक बेहोश रहा ऋषभ

जब तक अरविंद  ने ऋषभ को बिजली के तार से बचाया था तब तक ऋषभ बेहोश हो चुका था । इस दौरान खेत में कर रहे माता-पिता भागे-भागे घर पहुंचे तो  देखा कि ऋषभ अचेत है लेकिन सांसें चल रही हैं । फौरन ऋषभ को अस्पताल पहुंचाया गया । चार दिनों तक इलाज चला और लगभग अड़तालीस घंटे बाद उसे होश आया ।  घर वाले इसे चमत्कार मान रहे हैं । ऋषभ का परिवार अरविंद का शुक्रिया अदा करते थक नहीं रहा ।

अरविंद को मिलेगा वीरता पुरस्कार ?

अरविंद की बहादुरी की खबरें सुनने के बाद पूरे इलाके में उसकी चर्चा हो रही है । आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता विजय साहू ने मुलाकात कर बच्चों को बधाई दी और बहादुरी की प्रशंसा की और वीरता पुरस्कार दिए जाने की मांग की है  । माना जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन अगर  लापरवाही नहीं बरते तो राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार के लिए सिफारिश कर सकता है।

See also  बिहार के मुंगेर में पुलिस के साथ लोगों की झड़प, पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल: हिरासत में दो लोग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now