हजारीबाग में NTPC के कोल माइंस में अपराधियों ने फायरिंग और आगजनी की घटना को दिया अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2024

हजारीबाग में NTPC के कोल माइंस में अपराधियों ने फायरिंग और आगजनी की घटना को दिया अंजाम

हजारीबाग: केरेडारी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी कोल माइंस में अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए जमकर फायरिंग की है। एनटीपीसी के चट्टी-बरियातू कोल माइंस में अपराधिक गिरोह ने शुक्रवार रात अगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

लातेहार में उग्रवादियों का तांडव, DVC कंपनी के कोल माइंस के दो हाईवा में लगाई आग, TPC ने ली जिम्मेदारी,कोलियरी में काम बंद
दहशत फैलाने के लिए अपराधिक गिरोह के सदस्यों ने माइंस क्षेत्र में जमकर फायरिंग और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए अपराधिक गिरोह ने घटनास्थल पर पर्चा छोड़ दिया है।

hazaribagh1

घटना के बाद कोयला खदान क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गिरोह ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए मौके पर एक लिखित पत्र छोड़ा, पत्र में कहा गया है कि ट्रांसपोर्टरों और लीजिंग कंपनियों को चेतावनी दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

See also  पटना में आज 'नो हॉर्न डे', 2 अक्टूबर तक चलेगा खास अभियान; लाउडस्पीकर के लिए भी निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now