Weather Report: झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

झारखंड में 19 फरवरी से बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर जारी किया गया येलो अलर्ट

Weather Report: झारखंड में मॉनसून सक्रिय हो गया है। 22 से लेकर 24 जुलाई यानी तीन दिन तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अच्छी बारिश के बाद राज्य में खेती के कार्यों में तेजी आने की संभावना है। फिलहाल कम बारिश होने की वजह से खरीफ की फसल पर असर पड़ रहा है। किसान परेशान हो रहे थे।

जमीन विवाद में 2 महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश; वीडियो हुआ वायरल

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अति व्यापक होकर ओडिशा के ऊपर कायम है। इसके प्रभाव क्षेत्र में होने के कारण झारखंड में भी अच्छी बारिश संभव है। मौसम विभाग ने सोमवार को कोल्हान समेत रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं मंगलवार को रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग और बुधवार को संताल परगना के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इधर, रांची के नामकुम में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड में आज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

मॉनसून के सक्रिय रहने से राज्य के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुड़ का 35.7 डिग्री रहा। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सबसे कम 23.6 डिग्री रहा।

झारखंड में अबतक सामान्य से 51 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, राज्य में इस सीजन के दौरान अबतक 196.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 51 फीसदी कम है। मॉनसून सीजन में एक जून से 22 जुलाई तक राज्य में औसत 403.4 मिमी बारिश होती है। इसबार केवल गोड्डा में मानसून की सामान्य के करीब बारिश हुई है। यहां केवल 15 फीसदी कम बारिश हुई है। साहिबगंज में 22 फीसदी कम और रांची में 54 फीसदी कम बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम मौजूदा समय में ओडिशा के ऊपर केंद्रित है। इसके प्रभाव क्षेत्र में आने के कारण अगले तीन दिन राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

See also  Jharkhand Weather: 26 जून को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना

सर्जरी के दौरान अंदर ही छोड़ दी सूई और कैंची, अब अस्पताल और डॉक्टरों पर ठोका जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now