पटना में बालू हटाने के लिए ससूर ने बहू को मार दी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2024

चतरा में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, बंधू यादव को रिम्स किया गया रेफर

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के जमलपुर गांव में बालू हटाने के विवाद में चचेरे ससुर ने अपनी बहू को गोली मार दी। इस घटना में लालसा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बहू को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थित गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चचेरा ससुर श्याम देव सिंह और भतीजा जयराम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बिहार में इन दिनों आपराधिक वारदातों पर विपक्ष नीतीश सरकार की घेराबंदी करने में लगी है। शनिवार को ही इंडिया गठबंधन के दलों ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रतिरोध मार्च निकालकर आक्रोश जाताया।

CBI अधिकारी बताकर धनबाद के कोयला व्यवसायी और उसके बेटे का अपरहण

जानकारी के मुताबिक जमलपुर गांव के लालसा देवी ने अपने घर के आगे बालू हटाने की बात अपने चचेरे ससुर श्याम देव सिंह से कही। इस बात श्याम देव सिंह से नाराज हो गए। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गई। इसी दौरान श्याम देव सिंह और उनके भतीजे जयराम कुमार ने लालसा देवी पर गोली चला दी। गोली लगते ही लालसा देवी मौके पर गिर पड़ी। घटना के बाद श्याम देव सिंह और जयराम कुमार मौके से फरार हो गए।

See also  पटना में सिपारा पुल के पास पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर, एक बदमाश को लगी गोली

इस मामले में नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घायल लालसा देवी को इलाज के लिए पटना एम्स भेज दिया गया ताकि उनकी जान बचाई जी सके। उसके बाद गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी। गांव में छुपे श्याम देव सिंह और जय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक गोली और एक कट्ठा बरामद किया है। नौबतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों में घर के आगे से बालू हटाने को लेकर मामूली सा विवाद हुआ था जिसमें आरोपी ने महिला पर गोली चला दी। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

NEET Result में हजारीबाग ओएसिस स्कूल केंद्र से 22 को 600 से ज्यादा नंबर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now