बिहार में IAS अधिकारी संजीव हंस के घर ED की रेड, गुलाब यादव के ठिकानों पर भी चल रही है छापेमारी

IAS अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ED की छापेमारी, कैश और ज्वेलरी बरामद

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां बिहार सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी अभी बिहार में उर्जा विभाग के प्रधान सचिव है। इसके साथ ही पूर्व विधायक गुलाब यादव के मधुबनी, पटना और पुणे स्थित आवास पर भी ईडी की टीम ने रेड की है।

संजीव हंस और गुलाब यादव के घर ईडी की रेड को एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है क्योकि दोनों के बीच बहुत ही गहरे रिश्तें रहे है। संजीव हंस और गुलाब यादव पर एक महिला ने यौन शोषण का भी आरोप लगाया था। पीड़ित महिला ने बताया कि 2016 में पूर्व विधायक गुलाब यादव ने महिला आयोग का सदस्य बनाने के लिए प्रलोभन दिया था। इसके बाद गन पॉइंट पर उसने दुष्कर्म किया।FIR करने गई तो उसने जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने के लिए कहने लगा तो वह डर गई थी। इसके बाद 2017 में गुलाब यादव ने संजीव हंस मिलकर कई होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया था।

2018 में महिला ने दिए बच्चे को जन्म

महिला ने कहा कि 2018 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया ।इस पर गुलाब यादव ने कहा कि उसका बच्चा नहीं है।संजीव हंस भी किनारे हो गए ।उसके बाद भी कई सालों तक ये लोग शोषण करते रहे ।महिला ने कहा कि 2021 में उसने दानापुर की निचली अदालत में सुनवाई के लिए मामला दर्ज कराया।अभी ये मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now