शादी से पहले गायब हो गई दूल्हन, बारात संग रातभर ढूंढता रह गया दूल्‍हा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2024

dulha news

Cheating in the name of marriage: यूपी से एक अजीबोगरीब खबर सामने आयी है। शादी से पहले ही दूल्हन गायब हो गई। दूल्हा रातभर बारात के साथ दूल्हन का घर ढूंढता रहा, लेकिन उसे न तो ससुराल मिला और न ही दूल्हन मिली। इसके बाद उसको समझ में आया कि उसके साथ बड़ा धोखा हो गया है।

यूपी के उन्नाव के औरास से धूमधाम से बारात निकली। बैंड बाजे की धुन पर नाचते- गाते बाराती लखनऊ के रहीमाबाद के हासिमपुर गांव पहुंचे। रात भर दूल्हा बारातियों के साथ सुसराल खोजता रहा। बारातियों को यहां न तो मंडप दिखा न ही उसका घर। दूल्हन व उसके परिवार वालों का बारातियों को कुछ पता नहीं चला तो सुबह बारात लौट गई।

अमेरिका में Donald Trump पर चली गोली, कान से निकला खून; देखें फायरिंग का VIDEO

शनिवार को दूल्हे ने रहीमाबाद थाने में तहरीर दी है। सोनू ने आरोप लगाया कि युवती ने जरूरत बताकर चार साल में उसने पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। बातों में आकर रुपये देता गया। उसे नहीं पता था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा हो रहा है। युवती के साथ उसके पिता भी अक्सर फोन कर शादी करवाने की बात कहते थे।

See also  प्रेम प्रसंग के शक में पति-पत्नी का हुआ झगड़ा, कमरे में पहुंची पत्नी ने सोए पति का ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटा

चंडीगढ़ में शादी हुई थी तय

उन्‍नाव के औरास दलेलपुर निवासी सोनू के मुताबिक चार वर्ष पहले उनकी मुलाकात चंडीगढ़ में काजल नाम की युवती से हुई थी। उसने अपना घर लखनऊ के रहीमाबाद का हासिमपुर गांव बताया था। धीमे- धीमे दोनों की बीच प्रेम प्रसंग हो गया। अक्सर उससे बात होने लगी। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। कुछ समय पहले काजल ने अपने पिता शीशपाल से बात करवाई। उसके पिता ने फोन पर ही 11 जुलाई को शादी की तारीख तय कर दी। 11 जुलाई को बारात लेकर बताए गए पते पर पहुंचे तो पता लगा कि इस नाम से यहां कोई नहीं रहता है। थाना प्रभारी रहीमाबाद के मुताबिक तहरीर पर जांच की जा रही है।

अमेरिका में Donald Trump पर चली गोली, कान से निकला खून; देखें फायरिंग का VIDEO

एक दिन पहले तक दूल्हन से हुई बात

सोनू के मुताबिक 10 जुलाई की रात में काजल से उसकी बात हुई थी। उसने बताया था कि शादी की तैयारी पूरी हो गई है। रिश्तेदार घर पर आ गए हैं। शादी के पहले कई कार्यक्रम होने हैं। अब बारात लेकर आना फोन पर बात नहीं हो पाएगी। गुरुवार को रहीमाबाद बारात लेकर पहुंचने पर फोन किया तो वह स्चिव ऑफ था।

See also  प्रशांत किशोर मामले में नया मोड़, कोर्ट ने दे दिया बिना शर्त जमानत, जेल से बाहर आए PK

सेक्स रैकेट की सूचना में होटल में छापेमारी, हर कमरे में था शराब और शबाब का इंतजाम, SDO की रेड से मच गई खलबली

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now