- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Hemant Soren: राहुल गांधी ने फोन पर की बात, सीएम चंपाई सोरेन ने की मुलाक़ात; शनिवार को रांची में जेएमएम का ‘रांची चलो’ कार्यक्रम

Hemant soren and Champai soren

रांचीः Hemant Soren को जमानत मिलने के बाद बधाइयों और नेताओं का हेमंत आवास पर आना जारी है  । मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कैबिटनेट की बैठक खत्म होने के फौरन बाद हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे और उन्हें जमानत मिलने पर बधाई दी । चंपाई सोरेन के साथ कैबिनेट के कई मंत्री भी हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे थे ।

IMG 7502

कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी है । राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी।उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं – सोरेन जी से फोन पर बात कर अपनी खुशी ज़ाहिर की। जो संविधान की रक्षा की भावना ले कर चलते हैं, सत्य खुद उनकी रक्षा करता”

Champai कैबिनेट ने झारखंड के लोगों को दिया तोहफा, 200 यूनिट बिजली, राज्यकर्मियों को बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

See also  Hemant Soren : फिलहाल जेल से छूटने की उम्मीदें खत्म, सु्प्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को गलत बताने वाली याचिका की खारिज

IMG 7499

हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वालों सांसद जोबा मांझी, रामेश्वर उऱांव,  मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल , अंबा प्रसाद, हफिजुल हसन समेत कई बड़ी शख्सियतें रहीं । इधर जेएमएम ने रांची में शनिवार को दोपहर एक बजे से रांची चलो कार्यक्रम आयोजित किया है । जेएमएम का यह कार्यक्रम बिरसा चौक से शुरु होते हुए हेमंत आवास तक होगा ।

Ranchi chalo

Ranchi में बड़ी लूट: अपराधियों ने डीपी ज्वेलर्स को हथियार के बल पर लूटा, एक को मारी गोली

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now