Dipika Pandey Singh और Irfan Ansari को मिलेगी चंपाई कैबिनेट में जगह, हटाए जाएंगे बादल!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2024

dipika pandey singh

Jharkhand Politics News: चंपाई सोरेन की कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री बनाए जा सकता है। आलमगीर आलम की जगह इरफान अंसारी (Irfan Ansari) और बादल पत्रलेख को हटाकर उनकी जगह दीपिका पांडेय सिंह (Dipika Pandey Singh) को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। पूर्व में दीपिका पांडेय सिंह से गोड्डा की उम्मीदवारी भी छिन ली गई थी।

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और कल्पना सोरेन के जेल में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। दो घंटे तक चली मुलाकात में विधानसभा की तैयारी और मंत्री पद पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में अल्पसंख्य वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले को ही मंत्री बनाया जाएगा। इस अनिवार्यता में इरफान अंसारी फिट बैठ रहे हैं। हाल में ही उन्होंने सीएम की बड़ी तारीफ की है।

See also  Land Scam: JMM नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी इरशाद अख्तर सहित चार आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिहार के मुजफ्फरपुर में चाकू से गोदकर पत्रकार की निर्मम हत्या, तेजस्वी ने बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा

मंत्री पद से हटाए जा सकते हैं बादल

लेकिन जो सबसे ज्यादा चौकाने वाले खबर है, वह है कि राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को उनके पद से हटाया जाएगा और दीपिका पांडेय सिंह चंपाई सोरेन की कैबिनेट में जगह मिलेगी। इस दौरान एक तीर से दो निशाना साधने की तैयारी चल रही है। कुछ बड़े नेताओं का मानना है कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को अभी कैबिनेट में जगह नहीं दी जाए।

Supreme Court में जमानत पर सुनवाई से पहले अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से CBI ने किया अरेस्ट

कल्पना सोरेन भी नहीं बनेंगी मंत्री

इसके पीछे विधानसभा चुनाव भी कारण है। कहा जा रहा है कि चार माह में राज्य में विधानसभा चुनाव है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। कई वरीय नेताओं का मानना है कि ऐसे में विधानसभा तक कल्पना सोरेन को मंत्री नहीं बनाया जाए। कई लोग बैधनाथ राम को मंत्री पद देने की पैरवी कर रहे है।

See also  गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, मनरेगा BPO हरीश प्रजापति रिश्वत लेते गिरफ्तार

बैधनाथ राम बनेंगे मंत्री

बैधनाथ राम एक बार मंत्री बनते रह गए थे। उन्हें चंपाई सोरेन की कैबिनेट में शामिल किया जाना था। लेकिन ऐन मौके पर उनका पत्ता काट दिया गया। इससे बैधनाथ राम नाराज भी थे। उन्होंने मीडिया से खुलकर बातचीत भी की थी। कहा था उन्हें पहले तो मंत्री बनाने की बात कही गई थी, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ही मना कर दिया गया।

Kamlesh Kumar को ED ने भेजा समन, छापेमारी में जमीन कारोबारी के घर मिले थे 100 कारतूस और एक करोड़ कैश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now