मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने SIR के तहत अपना Enumeration Form भरकर जमा किया, झारखंड के मतदाओं से की भागीदारी की अपील

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने SIR के तहत अपना Enumeration Form भरकर जमा किया, झारखंड के मतदाओं से की भागीदारी की अपील

रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत हो चुकी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने भी एसआईआर के तहत एम्यूमरेशन प्रपत्र भरा। बीएलओ के माध्यम से Enumeration Form भरा गया। इस दौरान रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी मौजूद थे।
गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी अभियान में भागीदारी लेते हुए Enumeration Form फार्म भरा। मुख्यमंत्री ने फॉर्म भरने के बाद झारखंड के मतदाताओं से भी इसमें भागीदारी की अपील की। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो चुका है। आज मैंने भी SIR के तहत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर जमा किया।


मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता है इसलिए झारखंड राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म अवश्य भरें।
आइए, हम सभी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने की मुलाकात, कोयला रॉयल्टी मद और कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now