Bokaro: पुलिसकर्मियों की सेहत की हो रही ‘परीक्षा’, जो जीतेगा वही कहलाएगा सिकंदर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2024

बोकारो: -19वीं तीन दिवसीय कोयला क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2024 का आयोजन बोकारो के सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन में किया जा रहा है इस खेलकूद में धनबाद और बोकारो जिले के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल है। इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन  मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोयला क्षेत्र, बोकारो ने किया।

IMG 7400
इस मौके पर जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी, धनबाद एवं बोकारो जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी, कर्मीगण के उपस्तिथि में रहे। खेल में धनबाद जिला से कुल-75 एवं बोकारो जिला से कुल 80 के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी भाग ले रहे है।
कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैण्डबॉल, फुटबॉल, हॉकी तथा एथलेटिक्स जिसमें कुल 14 स्पर्धा है। इस मौके पर डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा की पुलिस की नौकरी काफी व्यस्तता भरा एवं तनावपूर्ण भरा होता है एवं इस तनाव से निकलने का एक मात्र जरिया खेल है, जो हमें शारिरीक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य एवं मजबूत बनाती है। खेल माध्यम से एक जीत का जज्बा भी अपने अंदर उत्पन्न होता है चाहे वह नक्सल, साइबर अपराध को करना हो।

See also  बोकारो के फुटवियर गोदाम में लगी भीषण आग, फंसे मजदूरों को काफी मशक्त के बाद बचाया गया

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now