रांची के नामकुम में मिला सेना का मोर्टार बम, डिफ्यूज करने के दौरान दो किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2024

रांची के नामकुम में मिला सेना का मोर्टार बम, डिफ्यूज करने के दौरान दो किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

रांची: नामकुम इलाके में सेना का शक्तिशाली मोर्टार बम मिलने से दहशत फैल गया। बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। बम को सुरक्षित तरीके से जंगल के बीच में ले जाकर डिफ्यूज किया गया। बम डिफ्यूज करने की दौरान धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि करीब दो किलोमीट तक इसकी गुंज सुनाई दी।

Hemant Soren की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने ED को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
घटना नामकुम थाना क्षेत्र के हाहाप पंचायत की है जहां एक अद्धनिर्मित चाहरदिवारी के अंदर मिट्टी में दबा हुआ बम मिला। चाहरदिवारी का काम करा रहे रवि पाहन ने बताया कि जमीन गांव के किसी रैयत की थी, जिसे सागर नाम के बैंककर्मी ने खरीदा है। रोज की तरह शनिवार को भी मजदूर काम करने आये। जमीन में कई जगहों पर बड़े गड्ढे हैं, जिसे भरने के लिए सरवल से हाइवा के द्वारा मिट्टी मंगाई गई थीं।मिट्टी फैलाने के क्रम में मजदूरों को बम मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई।इसके बाद बम को डिफ्यूज किया गया।बम मिलने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

See also  Sanjeev Lal पर झारखंड सरकार ने की कार्रवाई, कैश बरामदगी के बाद ED रिमांड पर है मंत्री के OSD

बम निरोधक दस्ते का नेतृत्व कर रहे गणेश पान ने बताया कि बरामद बम 81 मोर्टार हैं। जिसका प्रयोग सेना के द्वारा किया जाता है।इस बम का रेंज 35 मीटर है।इसके फटने से यह 120 फीट क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।बम काफी पुराना है एवं जंक लग चुका है। बम कभी खराब नहीं होता है, इसलिए इसे वायर के माध्यम से डिफ्यूज किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now