CM चंपाई सोरेन ने दिया अबुआ आवास लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का निर्देश, अनियमिततर बरतने वाले पर हो कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2024

CM मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिया अबुआ आवास लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का निर्देश, अनियमिततर बरतने वाले पर हो कार्रवाई

रांची: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पिछले दो दिनों से मैराथन बैठक कर रहे है। मंगलवार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और प्रमंडलीय आयुक्तों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्तों के साथ विकास एवं कल्याणकारी योजनों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

घूसखोर BPO गिरफ्तार, ACB ने रिश्वत लेते सुबह सुबह रंगे हाथ पकड़ा
बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अबुआ आवास योजना के लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाय। जिन्हें अबुआ आवास आवंटित हो चुका है और उनका कार्य संतोषजनक है तो उन्हें दूसरी क़िस्त की राशि जारी करें। योजना में अनियमिता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।चंपाई सोरेन ने दिया अबुआ आवास लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का निर्देश, अनियमिततर बरतने वाले पर हो कार्रवाई।

इसके साथ ही सीएम ने निर्देश दिया कि सभी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति करें। संचालित स्कूल में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित हो। विद्यालयों में रिजल्ट और बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करें।

See also  महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम, दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद पटना-हाजीपुर मार्ग पर फंसी हजारों गाड़ियां

सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की समीक्षा में मुख्यमंत्री के निर्देश..

▪️शिक्षा ही सामाजिक उन्नति का आधार है। राज्य के सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बच्चों में शिक्षा का अलख जगाना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। आने वाले समय में सभी प्रखंड में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे।

▪️सभी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में रेगुलर टीचर की नियुक्ति करें।

▪️ राज्य में संचालित सभी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करें।

▪️ सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस विद्यालयों में 100% रिजल्ट हो, इस हेतु सभी आवश्यक प्रयास किया जाए ।

▪️ शिक्षा में किसी भी प्रकार से कोताही नही बरतें अधिकारी।

▪️ सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत दर्ज हो यह सुनिश्चित करें अधिकारी।

▪️ 10वीं और 12वीं वर्ग की परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर हो, इस पर करें काम।

See also  Hemant Soren: निकले जेल से बाहर, चाचा के श्राद्ध में शामिल होने की मिली है इजाजत

▪️ जिलों के उपायुक्त सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में मिल रही सभी सुविधाओं का निरंतर मोनिटरिंग करें। वर्तमान में संचालित 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस को बेहतर निजी विद्यालयों के अनुरूप अपग्रेड करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now