धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम ने कहा CNT/SPT एक्ट बिरसा मुंडा की देन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2024

रांचीः धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर, कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल एवं बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया।

WhatsApp Image 2024 06 09 at 10.45.22

मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यहां के आदिवासी-मूलवासी के हक, अधिकार एवं अस्मिता की लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो सीएनटी/एसपीटी एक्ट बना है यह हमारे पूर्वजों का ही देन है, यह कानून राज्य के आदिवासी एवं मूलवासियों के लिए सुरक्षा कवच है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम सभी लोग धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सहृदय याद करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं।

See also  चंपई सोरेन ने 47 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने की चर्चा

WhatsApp Image 2024 06 09 at 10.45.23

देश भर में भगवान  बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि दी जा रही है । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बिरसा मुंडा को याद करते हुए श्रद्घाजंलि दी है ।

बीजेपी के पूर्व सांसद औऱ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी है । उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि

Modi 3.0 सरकार में शामिल होने के लिए मंत्रियों को फोन जाना शुरू, बिहार के इन नेताओं को आया कैबिनेट में शामिल होने का कॉल

See also  बिहार के स्कूल में बार बालाओं ने लगाये ठुमकें, दारोगा स्टेज पर बैठकर ले रहे थे मजा, Viral Video
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now