- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Rahul Gandhi से मिले राजेश ठाकुर और सुखदेव भगत, लोहरदगा में अबतक के सबसे बड़े मार्जिन से जीत पर दी बधाई

Rahul Gandhi से मिले राजेश ठाकुर और सुखदेव भगत, लोहरदगा में अबतक के सबसे बड़े मार्जिन से जीत पर दी बधाई

रांची: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और लोहरदगा लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने सुखदेव भगत को अपनी संसदीय सीट पर अबतक के सबसे बड़े अंतर से जीत पर दी बधाई। सुखदेव भगत ने लोहरदगा सीट पर सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है साथ ही इस संसदीय क्षेत्र में आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र में उन्होने बढ़त ली थी।

sukhdev bhagat

Sonia Gandhi सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गई
राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान सुखदेव भगत और राजेश ठाकुर ने उनसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद स्वीकार करने का विशेष आग्रह किया, राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए इसपर विचार करने की बात कही। राजेश ठाकुर ने बताया कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी और पिछले विधानसभा चुनाव से बेहतर चुनाव परिणाम आयेगा। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक के दौरान सुखदेव भगत की कई सांसदों और प्रदेश अध्यक्षों से मुलाकात हुई। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में ओडिशा के प्रभारी डॉक्टर अजोय कुमार और मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से भी सुखदेव भगत ने मुलाकात की।

See also  कांग्रेस और आप का गठबंधनः दिल्ली की तीन सीट पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, गुजरात की दो और हरियाणा की एक सीट आप को
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now