CWC की बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की उठी मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2024

CWC की बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की उठी मांग

दिल्ली: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक शनिवार को हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस बैठक में पिछले दो चुनावों से कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन पर चर्चा की गई। CWC की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग कांग्रेस के नेताओं ने की।

कांग्रेस नेताओं की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि वो इसपर विचार करेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था उसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे संगठन में हुए चुनाव के बाद अध्यक्ष बने। पिछले पांच सालों में राहुल गांधी पार्टी के बड़े चेहरे बने रहे लेकिन उन्होने पार्टी और सदन दोनों में ही किसी बड़े पद की जिम्मेदारी नहीं ली। अब एक बार फिर राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी लेने की मांग कांग्रेस पार्टी के अंदर से आ रही है।कांग्रेस संसदीय दल की बैठक शाम 5.30 बजे होगी, इसमें सिर्फ संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।सोनिया गांधी का चुना जाना तय है, बाद में सोनिया गांधी लोकसभा में पार्टी का नेता चुनेगी। राज्यसभा में खरगे नेता बने रहेंगे।

See also  गौतम गंभीर ने राजनीति से लिया सन्यास, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने को लेकर जताई असमर्थता

Nitish Kumar को I.N.D.I.A Alliance ने दिया था प्रधानमंत्री पद का ऑफर, केसी त्यागी का बड़ा दावा
राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग पर जानिये किसने क्या कहा

CWC की बैठक के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “बिल्कुल बनना चाहिए(विपक्ष के नेता)। वे नेता हैं साहसी हैं, आंख में आंख मिला कर बात कर सकते हैं। मुद्दों की जानकारी रखते हैं। ये हमारी कार्यसमिति का सर्वसम्मत अनुरोध था।”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, “सभी की भावनाएं थीं कि वे(राहुल गांधी) विपक्ष की भूमिका में नेता प्रतिपक्ष बनें और आम जनता की आवाज़ को उठाएं…”

CWC बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “हमारे कार्यसमिति की यही इच्छा है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने और देश की जनता की आवाज बने। जिस आधार पर उन्हें जनता के सामने सच्चाई लाने में ताकत मिलेगी।”

CWC बैठक के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र ‘जीतू’ पटवारी ने कहा, “पूरे देश का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी को चाहता है…”
CWC बैठक के बाद सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने कहा, “सबकी इच्छा थी कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने। इसमें सभी की सहमति थी।”

See also  सिंहभूम में दर्दनाक सड़क हादसा, कार सवार चार लोगों की मौत

कांग्रेस CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, “जब भी कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी से कुछ अपेक्षा की है तो उन्होंने पार्टी की ख्वाहिश पूरी की है…आज कांग्रेस पार्टी उनसे गुजारिश करती है कि वो देश की आवाज़ सदन में उठाएं…”
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “सबने यही बोला है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने। यही होना भी चाहिए।”

नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “देश का जो जनादेश आया है उसमें भाजपा को संख्या बल भले मिला हो लेकिन नैतिक बल देशवासियों ने विपक्ष को देने का काम किया है। देश की भावना आज विपक्ष के साथ है। इसके लिए कांग्रेस का नेतृत्व विशेष रूप से बधाई का पात्र है। राहुल गांधी ने जिस रूप से निर्भीकता से हर वर्ग की लड़ाई लड़ी मैं समझता हूं वे बधाई के पात्र हैं। हम सबने आग्रह किया कि राहुल गांधी नेता विपक्ष की जिम्मेदारी लें…।”

See also  धनबाद के सिंदरी में अमोनिया गै'स रिसाव से मचा हड़'कंप, फैक्ट्री प्रबंधन का आया बयान

पार्टी की CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “CWC (कांग्रेस कार्यसमिति) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया…राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now