- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

क्यों मर रहे हैं चमगादड़ ? क्या यह अपशकुन का है संदेश या फिर आनेवाला है कोई संकट ?

चमगादड़ (Bat)

रांची:  चमगादड़ मर रहे हैं । आग उगलते आसमान और झुलासने वाली गर्मी ने इंसानों क्या चमगादड़ों की जिंदगी भी तबाह कर दी है । पलामू-चतरा और लातेहार में सबसे ज्यादा चमगादड़ों की मौत की खबरें आ रही हैं । तस्वीरों में चमगादड़ के शव सैकड़ों की तादाद  पेड़ों के नीचे नजर आना आम बात हो गई है ।

चमगादड़ों की मौत , अनिष्ट का संकेत

चमगादड़ों की मौत लोगों के अंधविश्वास को और मजबूत कर रही है । लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी को अनिष्ट की आशंका सता रही है तो किसी को अशुभ समाचार आने की । खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग तो चमगादड़ों की मौत को लेकर तरह-तरह के अंधविश्वास को हवा दे रहे हैं।

IMG 7040

क्या है वैज्ञानिक कारण

सवाल यह चमगादड़ों की मौत की वजह क्या किसी तरह के अनिष्ट का संकेत है या फिर इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह है । इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक तरीके से ही ढूंढना जरुरी होगा क्योंकि मौत के पीछे वजह भी शुद्घ रुप से वैज्ञानिक है । भारत में  फल खाने वाले चमगादड़ मिलते हैं और  लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तापमान को सहन कर सकते हैं। हालांकि, 42°C तक वे तापमान सहन कर सकते हैं। अत्यधिक तापमान उन्हें मौत के मुंह में धकेल सकता है । इसीलिए जिन इलाकों में चमगादड़ की मौत हो रही हैं वहां का तापमान निश्चित तौर से 42°C से अधिक चला गया होगा ।

See also  मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे चंपाई सोरेन, गांव वालों का प्यार देख CM की आंखे हो गई नम

IMG 7044

चमगादड़ों की मौत से हमारी सेहत पर क्या असर?

अब सवाल ये उठता है कि चमगादड़ों की बड़ी संख्या में मृत्यु से से इंसानों की सेहत पर क्या असर पड़ेगा । इसका जवाब है बुरा असर पड़ सकता है क्योंकि  पारिस्थितिक असंतुलन और जूनोटिक बीमारियों के प्रसार में वृद्धि हो सकती है। फल खाने वाले चमगादड़ बीज प्रसार और परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो कई पौधों की प्रजातियों के लिए आवश्यक है। उनकी जनसंख्या में कमी से बीज प्रसार और परागण में गिरावट हो सकती है, जिससे पारिस्थितिक असंतुलन उत्पन्न हो सकता है।

IMG 7042

इसलिए है चमगादड़ बचाना जरुरी

इसके अलावा, कीड़े खाने वाले चमगादड़ बड़ी मात्रा में कीड़ों का उपभोग करके कीट नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनकी जनसंख्या में कमी से कीड़ों की अनियंत्रित जनसंख्या हो सकती है, जिससे कृषि और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

शहरी क्षेत्रों में चमगादड़ों की मौत जूनोटिक जोखिम भी पैदा करती है। चमगादड़ कई वायरसों के होस्ट होते हैं, और यदि उनके शव घरेलू जानवरों और मनुष्यों के संपर्क में आते हैं, तो बीमारियों के प्रसार की संभावना बढ़ जाती है।

See also  रांची में कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर चली गोली, अमन श्रीवास्तव गिरोह पर शक

गर्मी ऐसी की चलता फिरत इंसान भी बेमौत जा रहा है मारा, रही सही कसर सरकारी अस्पताल और बिजली कर रही है पूरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now