बोकारो में हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा, बाद में किया पुलिस के हवाले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2026

बोकारो में हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा, बाद में किया पुलिस के हवाले

बोकारोः नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह पंचायत में शनिवार की शाम करीब सात बजे रिवाल्वर के साथ गांव में घूम रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में दोनों अपराधियों को नावाडीह पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सूचना मिलते ही नावाडीह थाना के एएसआई राहुल कुमार, विक्रेश सिंह दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के चंगुल से दोनों युवकों को छुड़ाकर गिरफ्तार कर थाना ले आये।घटना के बाद बाराडीह गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
गांव के लोगों ने घेरकर पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार अपने दोस्त के साथ बाराडीह गांव शराब पीने आया हुआ था। इस दौरान गांव के एक युवक से कहासुनी हो गई, जिसके बाद अपराधी युवक ने अपने पास रखी रिवाल्वर निकाल कर गोली मार देने की धमकी दी। इससे युवक डर कर चुप हो गया। इसके बाद दोनों अपराधी आगे बढ़ गये। इसके बाद गांव के युवक ने हो हल्ला कर आसपास के ग्रामीणों को जुटा लिया और घेराबंदी कर पंचायत भवन के समीप दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों की जमकर पिटाई की गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मुखिया प्रदीप वर्मा की उपस्थिति में रिवाल्वर छीन लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों अपराधी युवक बाघमारा के निवासी हैं और लंबे समय से नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी में अपने रिश्तेदार के घर में रह रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  रॉकेट की रफ्तार से आया सांड़ और अचानक फल की दूकान पर कूदा, बाल-बाल बची महिलाएं, दिल दहलाने वाला वायरल VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now