PM Modi ने Ambani-Adani का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा, कहा- हो गई है सेटिंग, टेंपू में भर-भर के लिए कालाधन

PM Modi ने Ambani-Adani का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा, कहा- हो गई है सेटिंग, टेंपू में भर-भर के लिए कालाधन

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में चुनावी सभा के दौरान पहली बार अंबानी और अडानी का नाम लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला किया है। उन्होने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अचानक अंबानी-अडानी का नाम लेना क्यों बंद कर दिया।
प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शाहजादे पिछले 5 साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे, जबसे उनका राफेल मामला ग्राउंडेड हो गया तबसे उन्होने नई माला जपना शुरू कर दिया। पांच साल से एक ही माला जपते थे, पांच उद्योगपति-पांच उद्योगपति, फिर धीरे धीरे कहने लगे अंबानी अदानी, लेकिन जब से चुनाव की घोषणा हुई है, इन्होने अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया।

Chamra Linda नायक या खलनायक! लोहरदगा के चुनावी रण में चमरा के नये पैतरे से किसको होगा फायदा, जानिये पूरी कहानी
प्रधानमंत्री मोदी ने अंबानी-अडानी को कटघरे में डालते हुए कांग्रेस से सवाल पूछा कि शाहजादे घोषित करें कि इस चुनाव में अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया। उन्होंने पूछा,’काले धन के कितने बोरे भरकर रुपये मारे हैं. क्या टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे हैं, क्या सौदा हुआ है? आपने रातोंरात अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया ।जरूर दाल में कुछ काला है । 5 साल तक गाली दी और रातोंरात बंद हो गई. मतलब कोई ना कोई चोरी का माल टैंपो भर भरकर आपने पाया है….ये जवाब देना पड़ेगा देश को.’

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया मतदान, झारखंड के आदिवासी इलाकों में अच्छी वोटिंग; मौसम मेहरबान

MR का काम करने वाला जहांगीर कैसे बना ‘करोड़पति नौकर’, जानें मंत्री के PS से दोस्ती की कहानी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now