जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का आरोपी सिंटू सिंह कानपुर से गिरफ्तार,पूर्व में जेल से छूटकर अखिलेश से मिलाया था हाथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 31, 2026

जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का आरोपी सिंटू सिंह कानपुर से गिरफ्तार,पूर्व में जेल से छूटकर अखिलेश से मिलाया था हाथ

जमशेदपुर : होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड के मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को कानपुर से गिरफ्तार किया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर साजिशकर्ता के करीब पहुंची पुलिस।। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे जमशेदपुर ले आई है, जहां वरीय अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।दोनों शूटरों की गिरफ्तारी भी यूपी से ही होने की सूचना आ रही है।पुलिस जांच में सामने आया है कि कदमा के विजया हेरिटेज फेज-6 निवासी और होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की साजिश में अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह की अहम भूमिका थी।पुलिस ने शनिवार देर रात कानपुर में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे जमशेदपुर लाया गया है।

फायरिंग, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज
सूत्र बताते हैं कि सिंटू सिंह जेल से छूटने के बाद हाइवे के किनारे के अलावा चांडिल, कपाली और एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन का कारोबार कर रहा है। सिंटू सिंह मानगो उलीडीह क्षेत्र का शातिर अपराधी है। उसपर फायरिंग, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं। जमशेदपुर पुलिस द्वारा सिंटू सिंह को तड़ीपार किया गया है। जिसके बाद से वह कपाली क्षेत्र में रहकर अपना गिरोह संचालित कर रहा है. सूत्र बताते हैं कि जेल से छूटने के बाद सिंटू सिंह ने अखिलेश सिंह गिरोह से हाथ मिला लिया था।

See also  बिहार का मशहूर यूट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और गर्भपात का आरोप

पूर्व में गुड्डू पांडेय के गिरोह से जुड़ा था सिंटू
मालूम हो कि सिंटू सिंह पूर्व में मानगो के शातिर अपराधी गुड्डू पांडेय के गिरोह से जुड़ा था। लेकिन, दोनों के बीच गणेश सिंह को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सिंटू सिंह ने गुड्डू पांडेय के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मानगो क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। पुलिस सिंटू सिंह की तलाश में जुटी है।

एक सप्ताह से हो रही थी निखार की रेकी
निखार सबलोक की पिछले एक सप्ताह से रेकी करायी जा रही थी। रेकी करने के लिये अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने मानगो डिमना रोड के विश्वनाथ से लाल रंग की कार खरीदी थी। वहीं, इस मामले में सोनारी के कारोबारी अशोक सिंह राघव को शनिवार को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। चांडिल थाना में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला
शहर के जाने-माने होटल कारोबारी निखार सबलोक की 24 अगस्त की दोपहर को करीब 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घर से निकलने के बाद निखार चांडिल थाना अंतर्गत होटल टेंथ माइल स्टोन में चांडिल निवासी सुखलाल पहाड़िया व उनके साथी मनमन सिंह, गुरुचरण सिंह से जमीन के संबंध में बातचीत करने गये थे। उक्त जमीन होटल टेंथ माइल के पास ही कुछ दूरी पर है। जिसपर काम शुरू करना था। पिछले कुछ दिनों से लगातार रेकी की जा रही थी। हमलावर पूर्व से ही होटल पहुंचकर उनका इंतजार कर रहे थे। दोस्तों से बात करने के बाद निखार जैसे ही बाहर निकले, अपराधियों ने उनपर गोलियों की बौछार कर दी। निखार को 11 गोलियां लगी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

See also  JPSC परीक्षा घोटालाः मास्टरमांइड अभय तिवारी चार महीने पहले साथी की ही किडनैपिंग केस में जा चुका है जेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now