Jharkhand Weather Update: 6 मई को रांची सहित कई हिस्सों में होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

झारखंड के 12 जिले लू की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Update:  तपते सूरज ने झारखंड के लोगों की हालत खराब कर दी है। लेकिन मौसम विभाग की जानकारी से लोगों को खुशखबरी मिलने वाली है। छह मई से तपती गर्मी और हीट वेव से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रांची सहित राज्य के कई इलाके में बादल छाने और गरज के साथ हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राजधानी रांची के अलावा कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों में भी गर्मी में कमी आने की उम्मीद है।

Jharkhand के चौथे चरण में 15 करोड़पति मैदान में, जाने कौन है सबसे अमीर प्रत्याशी

दस मई तक रांची सहित कई हिस्सों में होगी बारिश

रांची के भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और असम के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके असर से झारखंड के मौसम में बदलाव होगा। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि 8 से 10 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की उम्मीद है।

See also  पत्नी और ससुराल वाले करते थे परेशान, पीड़ित पति घरवालों को वीडियो कॉल लगा फांसी के फंदे से झूल गया

MS Dhoni से 15 करोड़ की धोखाधड़ी में मिहिर दिवाकर और सौम्या दास को समन

इन जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट

एक ओर जहां कुछ जिलों के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। वहीं कुछ हिस्सों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गोड्डा, पाकुड़, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Kalpana Soren के खिलाफ गांडेय से चुनाव में उतरे अवधेश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरायकेला में अधिकतम तापमान

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक सरायकेला-खरसावां का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर का 42.5, पाकुड़ का 41.5, जमशेदपुर का 41.5, मेदिनीनगर का 41.5, देवघर का 41.3, जामताड़ा का 41.1, गोड्डा का 41.0, बोकारो का 41.0 और रांची का 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

See also  धनबाद के कोयला कारोबारियों के ठिकाने पर GST की छापेमारी, पटना से आई टीम ने मारा रेड

Lalu से कोई मतलब नहीं, अशोक महतो को जनबो नहीं करते, ललन सिंह 5 लाख से जीत रहे है-जेल से निकलते अनंत सिंह दिखे अपने अंदाज में

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now