हेमंत सोरेन की विरासत को आगे बढाने के लिए Kalpana Soren ने कसी कमर, देवर बंसत भी साथ

kalpana-soren-guruji

Kalpana Soren Nomination: कल्पना सोरेन ने अपने राजनीतिक पारी की शुरूआत कर दी है। इससे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमसफर के रूप में सारे काम निपटाती थी। लेकिन राजनीतिक हालात के चलते उन्होंने अपने पति की विरासत संभालने का जिम्मा उठाया है।

Kalpana Soren की राजनीतिक पारी शुरू, गांडेय सीट से किया नामांकन

जैसे गुरुजी की विरासत उनके बड़े बेटे हेमंत सोरेन ने संभाला है। उसी तरह अब हेमंत सोरेन की राजनीतिक विरासत उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने संभाल लिया है। गांडेय विधानसभा उप चुनाव में उन्होंने झामुमो की ओर से अपना नामांकन किया है।

गुरुजी शिबू सोरेन भी रहे साथ

kalpana soren guruji1

गांडेय उप चुनाव के लिए नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान कल्पना सोरेन के ससुर गुरुजी यानी शिबू सोरेन भी उन्हें आशीर्वाद देने गांडेय पहुंचे हैं।

See also  झारखंड के कोडरमा में 7वीं क्लास की छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़, लोगों ने बीच सड़क कर दी शिक्षक की पिटाई

आपके बीच अपना दर्द बांटने आयी हैं कल्पना सोरेनः बसंत सोरेन

हेमंत सोरेन के छोटे भाई और कल्पना सोरेन के देवर बसंत सोरेन ने नामांकन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस राज्य को बचाने के लिए आप सभी को झामुमो का साथ देना होगा। कल्पना सोरेन घर से निकल आपके सामने आयी हैं। वह आप लोगों के बीच अपना दुख दर्द बांटने आई हैं।

Hemant Soren की याचिका पर ED को नोटिस, फैसले में देरी को लेकर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

इसलिए आप सभी को समझना होगा कि राज्य में वर्तमान में क्या चल रहा है। राज्य के बचाने के लिए आपको आगे आना होगा। हम कल्पना सोरेन के दुख समझते हैं। आप लोगों से आग्रह और निवेदन है कि आप लोग इनका साथ दें।

गांडेय सीट से किया नामांकन

kalpana soren nomination

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पान सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने से उक्त सीट खाली हुई थी।

See also  अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत सोरेन ने दिया जोरदार भाषण, आंदोलनकारियों को एक लाख की आर्थिक मदद मिलेगी, महिलाओं को दी जाएगीं बड़ी जिम्मेदारियां

Pooja Singhal को नहीं मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गंभीर मामला, नहीं दे सकते जमानत

कल्पना सोरेन के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, कांग्रेस नेता आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद भी मौजूद रहे।

PM Modi चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में करेंगे जनसभा, 3 और 4 मई को दौरा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now