UPSC Result: जमशेदपुर की स्वाति शर्मा बनीं झारखंड टॉपर, थल सैनिक की बेटी को मिली 17वीं रैंक

UPSC Result, Swati Sharma, Sakshi Jamuar

जमशेदपुर : यूपीएससी (UPSC Result) की परीक्षा में जमशेदपुर की स्वाति शर्मा ने झारखंड टॉपर बनीं हैं । जमशेदपुर के मानको के  कालिका नगर की रहने वाली स्वाति शर्मा के पिता संजय शर्मा थल सेना से से सेवानृवित हैं। संजय शर्मा की पुत्री स्वाति शर्मा को अखिल भारतीय स्तर पर 17 वां रैंक प्राप्त हुआ है।यह रैंक प्राप्त कर वह झारखंड टापर बनी है।

17वीं रैंक हासिल कर स्वाति शर्मा बनीं झारखंड टॉपर

यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 17वां रैंक लानेवाली स्वाति शर्मा ने बताया कि पिता सेना में थे। इसलिए आरंभिक पढ़ाई देश के कई हिस्सों में हुई। स्वाति ने मैट्रिक की परीक्षा आर्मी सैकेंडरी स्कूल कोलकाता से पास की। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई उन्होंने जमशेदपुर के साकची स्थित टैगोर एकेडमी से पूरी की। इसके बाद 2019 में उन्होंने बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से राजनीति विज्ञान से एमए  किया।

इधर देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन यानी यूपीएससी रिज़ल्ट  (UPSC Result) जारी होने के बाद गढ़वा में मिठाइयां बंट रही है ।  उसमें गढ़वा डीसी शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर भी शामिल हैं। जिन्होंने 89वां स्थान हासिल किया है।

साक्षी जमुआर ने लाइव दैनिक से कहा

साक्षी जमुआर ने लाइव दैनिक से बात करते हुए अपने अनुभव साझा किए । उन्होंने कहा कि  मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। UPSC करना मेरा सपना था, मैंन दसवीं में ही सोच लिया था कि UPSC करना है,फाइनली ये हो गया । उन्होंने छात्रों से कहा कि वे पढ़ाई पर ध्यान दें  और प्राथमिकता दें और खुद को इंडिपेंडेंट बनाए फिर शादी की बाद बाद में सोचे ।  कि  झारखंड के भी कई परीक्षार्थियों ने भी इस कठिन एग्जाम को पास कर लिया है।

पिता शेखर जमुआर ने कहा बेटी ने अपना नाम किया

गढ़वा के डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि ‘किसी भी मां-पिता के लिए इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है कि उसके बच्चे यूपीएसएसी और आईआईटी क्वालीफाई करे । मैं अपने दोनों बच्चों को कहता था कि मेरी नाम से तुम्हारी पहचान है तुमलोग अपना नाम करो, मैं तो प्रोमोशन होकर यहां पहुंचा तुमलोग डाइयरेक्ट आईएएस बनो । “

रांची से एक और अ्भ्यर्थी  मोनिका पटेल ने भी यूपीएससी (UPSC Result) 2023 की परीक्षा पास कर ली है। मोनिका पटेल , हजारीबाग के कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल की भतीजी है

UPSC Result : गढ़वा डीसी की बेटी साक्षी जमुआर ने हासिल किया 89वां रैंक, विधायक जेपी पटेल की भतीजी ने भी मारी बाजी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now