लड़के लड़कियों ने शराब पीकर रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में जमकर किया हंगामा, हुड़दंग को रोकने के लिए तीन थानों की आई पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 12, 2025

लड़के लड़कियों ने शराब पीकर रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में जमकर किया हंगामा, हुड़दंग को रोकने के लिए तीन थानों की आई पुलिस

रांचीः राजधानी रांची में होली को लेकर अगल-अगल जगहों पर कार्यक्रम हो रहे है। युवा डीजे की धून और होली के रंग में जमकर झूम रहे है। कई जगहों पर होली को लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। होली का ऐसा ही रंग डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में जमाने की कोशिश की गई थी लेकिन युवाओं के हुड़दंग ने रंग में भंग कर दिया।

अमन साहू के एनकांउटर के बाद अब मयंक सिंह और राहुल सिंह संभालेगा गिरोह, गैंग के 3 शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
होली सेलिब्रेट करने आये युवाओं ने बुधवार को बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में इकट्ठा हुए। डीजे की धून पर रेन डांस करने के लिए आये युवाओं ने जमकर हुड़दंग मचाया। होली मनाने आये कई लड़के-लड़कियों ने इस मौके पर जमकर शराब पी। कार्निवाल बैंक्वेट के बाहर और गाड़ियों में बैठक लड़के-लड़कियां शराब पीते रहे और डीजे की धून पर झूमते रहे। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और होली मनाने आये युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया। तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थित को किसी तरह से नियंत्रित किया। इससे पहले नये साल के मौके पर भी कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में जमकर हंगामा हुआ था।

See also  बस ऑनर एसोसिएशन ने सभी जिलों के SP को लिखी चिट्ठी, अवैध वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए दिया ये सुझाव

होली, ईद और सरहूल को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की हाईलेवल मीटिंग, शरारती तत्वों से सख्ती से पिपटने का दिया निर्देश

शराब के नशे में रांची के कार्निवाल हाल जमकर मारपीट और हुड़दंग हुई। तीन थानों की पुलिस ने पहुंचकर बड़ी मुश्किल से हुड़दंग और हंगामा कर रहे लड़के और लड़कियों को नियंत्रित किया। करीब 700 से 800 की संख्या में आये लड़के लड़कियों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा और मारपीट की। जगन्नाथपुर थाना , डोरंडा थाना और तुपुदानी ओपी के पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कार्निवाल बैक्वेट हॉल की ओर से ही किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now