- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में 7 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2026

झारखंड में 7 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

RANCHI:झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदलता रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण का दिखेगा पूरे झारखंड में दिखाई देने लगा है। जिसमें कारण झारखंड समेत रांची में अलगे पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है।मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में 7 जून तक आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश तथा तेज हवा चलने की संभावना है। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम लगातार करवट लेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची समेत निकटवर्ती मध्य झारखंड में आंशिक बादल रिकॉर्ड किए गए है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और गर्जन की संभावना है।वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

See also  बिहार में घूसखोर दारोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

रांची में अलगे तीन दिनों में 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगी अधिकतम तापमान

रांची में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।4 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा 5 जून को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का एहसास होगा। 6 और 7 जून को रांची सहित मध्य एवं दक्षिणी झारखंड के कई इलाकों में फिर से मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। इन दिनों अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

8 व 9 जून को रांची में आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है। किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 8 और 9 जून को रांची सहित अधिकांश क्षेत्रों में आसमान मुख्यतः साफ रहने तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे लोगों को बारिश और बादलों से कुछ राहत मिल सकती है।

See also  सीएम खतियान आधारित स्थानीय नीति के लिए विशेष सत्र बुलाएं-लोबिन हेम्ब्रम

डालटनगंज सबसे गर्म, रांची व लातेहार सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा हजारीबाग में 2.4 मिमी रिकार्ड की गई। इसके अलावा डालटनगंज में 0.6 मिमी और गुमला के बिशुनपुर क्षेत्र में 0.5 मिमी बारिश हुई।राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस लातेहार और नामकुम (रांची) में रिकार्ड किया गया।रांची का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now