मेरा तो गउना हो गया है, मैं कैसे यहाँ मतदान करूंगी ? मैं तो ससुराल चली जाउंगी कैसे डालूं वोट- ऐसे ही सवालों से हुआ सीईओ के रवि कुमार का सामना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2024

CEO Jharkhand k ravi kumar

साहेबगंजः  मेरा तो गउना हो गया है, मैं कैसे यहाँ मतदान करूंगी ? मेरी ससुराल दूसरे जगह पर है कुछ दिन बाद मेरे पति मुझे ससुराल ले जाएंगे। उक्त बातें पाकुड़ के फुलपहाड़ी क्षेत्र में रहने वाली जनजातीय समूह की मारनकुड़ी हांसदा ने कहीं जब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने अपने संताल भ्रमण के क्रम में मारनकुड़ी हांसदा से उनके मतदाता पहचान पत्र के बारे में पूछा। ज्ञात हो कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुरुवार से ही संताल परगना क्षेत्र में परिभ्रमण कर सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों की व्यवस्था एवं मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण कर रहे है। संथाल परिभ्रमण के क्रम में आज शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहेबगंज, मंडरो एवं पाकुड़, फुलपहाड़ी स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं एवं यहां के आदिम जनजाति क्षेत्रों के मतदाता से मिलकर लोक सभा मतदान को लेकर उनके क्षेत्रों में चल रही तैयारीयों पर उनकी प्रतिक्रिया जान रहें है।

See also  जयराम महतो को धनबाद कोर्ट से मिली राहत, बरवाअड्डा थाना विवाद में मिली अग्रिम जमानत

CEO Jharkhand k ravi kumar

परिभ्रमण के क्रम में अपनी सासू मां के साथ खरिहानी में कार्य कर रही नई बहू से उनका मतदात पहचान पत्र के बारे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूछा जिसपर उनका कहना था कि अभी विवाह की कुछ रस्में शेष है, जिसके उपरांत वो यहाँ की हो जाएंगी ( इस जनजाति में विवाह प्रथा में  महिला एक वर्ष पूर्व ही अपने ससुराल में आ जाती है बाद में फिर सभी परिजनों को खान पान कराकर विवाह को सम्पूर्ण माना जाता है)।

CEO Jharkhand k ravi kumar

इन सभी मामलों गंभीरता पूर्वक लेते हुए बीएलओ को वोटर हेल्पलाईन ऐप से इन मतदाताओं को जोड़ने का निदेश दिया। साथ ही यदि को नई बहु बीएलओ के क्षेत्र अंतर्गत आई हैं तो उनके मतदात पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन अवश्य ले लें।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now