- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

टाइगर मोबाइल जवान की गुंडागर्दीः पार्किंग विवाद को लेकर की तीन युवकों की पिटाई, कपड़े भी फाड़े

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के भोला महाराज होटल के पास टाइगर मोबाइल जवान की गुंडगर्दी देखने को मिली। वर्दी का रौब दिखाते हुए टाइगर मोबाइल जवान ने तीन युवकों की पिटाई कर दी और उनके कपड़े भी फाड़ दिये। साकची थाना प्रभारी समेत वरीय पुलिस अधिकारी को मामले की जानकारी दी गई है। पीड़ित लोगों ने पुलिस वीडियो दिखाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साकची थाना प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया कि मामले में युवक शिकायत देंगे तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, अरविंद कुमार मिठाई खरीदने गए थे। इसी दौरान टाइगर मोबाइल जवान वहां पहुंचा और कहा कि सड़क पर गाड़ी क्यों लगाई है और बहस के दौरान मारपीट शुरू कर दिया और कपड़े भी फाड़ दिये। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव शुरू किया। अरविंद ने घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। जब अरविंद को बचाने के लिए रंजन और राजू वहां पहुंचे तो टाइगर मोबाइल जवान ने उनसे भी मारपीट कर दी।

See also  रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, सगाई के बाद जमकर किया डांस,देखें VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now