झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पश्चिमी सिंहभूम में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2025

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पश्चिमी सिंहभूम में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

डेस्कः सोमवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। कुईड़ा गांव के समीप जंगल में ट्रेलर और सवारी वाहन कमांडर जीप के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोल्हान में लगातार बारिश से बढ़ी मुसीबत, चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी में बाढ़ के हालात, घरों में घुसा पानी
जानकारी के अनुसार, हाटगम्हरिया मुख्य चौक में लगने वाले सोमवार बाजार से सवारियों को लेकर कमांडर जीप माईंस करांजिया के चिनिबाई की ओर जा रही थी। जीप में नीचे बैठे यात्रियों के अलावा करीब आठ लोग छत पर भी बैठे थे।इसी दौरान कुईड़ा गांव के समीप सामने से आ रही ट्रेलर गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। छत पर बैठे छह लोग सड़क किनारे फेंक दिए गए, जबकि दो लोग जीप के आगे की ओर जा गिरे।

See also  लातेहार के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, कमरे का सामान जलकर हुआ राख

धनबाद में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, 155 ASI का SSP प्रभात कुमार ने किया ट्रांसफर
इस हादसे में चीनीबाई गांव के रघुनाथपुर टोला निवासी कैरा सिंकु (28) और रामो हाईबुरू (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक चन्द्रमोहन हेम्ब्रम (42) को तत्काल उड़ीसा के चाम्पूआ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
घटना में घायल हुए ग्रामीणों में रघुनाथपुर निवासी जोटिया सिंकु, गोपाल सिंकु, रघुनाथ सिंकु, जोटिया हाईबुरू, छोटा माहुलडिया निवासी संजु हेस्सा और उसका ढाई वर्षीय बच्चा आर्यन हेस्सा समेत कई अन्य शामिल हैं।सभी घायलों को पहले कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now