शिक्षक भर्ती घोटाला में मंत्री के घर ईडी की रेड, 40 लाख कैश बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2024

कोलकाता : पश्चिमी बंगाल के कैबिनेट मंत्री चंद्र नाथ सिन्हा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है, जहां से 40 लाख रूपये कैश बरामद किया गया है। ईडी सूत्रों के अनुसार वो आय के स्त्रोत बता नहीं पाए है। ईडी की टीम ने मंत्री का मोबाइल जब्त कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में ईडी ने मंत्री चंदानाथ सिन्हा के बीरभूम के बोलपुर स्थित आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी ।मैराथन छापेमारी और पूछताछ करीब 13 घंटे तक चली और रात करीब 10.30 बजे खत्म हुई ।ईडी की टीम शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे चंद्र नाथ सिन्हा के आवास में दाखिल हुई है ।

See also  Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now