मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को समझाया फेक न्यूज का नुकसान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2024

Jharkhand chief election officer

रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मीडिया की भूमिका अहम है।  उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन के एवं नैतिक मतदान के लिए उनके मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक करने में वे अपनी भूमिका निभाएं। वे आज अपने कार्यालय में  मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला  को संबोधित कर रहे थे। 

कार्यशाला में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने इलेक्शन एक्सपेंडिचर मोनीटरिंग के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया। वहीं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने आदर्श आचार संहिता के बारे में, संयुक्त सचिव देव दास दत्ता ने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न मामलों, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने मीडिया संबंधित फेक न्यूज़, पेड न्यूज जैसे विभिन्न विषयों के बारे में एवं सिस्टम एनालिस्ट एस.एन जमील ने निर्वाचन आयोग के विभिन्न आईटी अप्लीकेशन के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का किया शुभारंभ, 15 लाख तक युवाओं को मिलेगा ऋण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now