रांची : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबा परिवार के 17 में से 16 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई खत्म हो गई है सिर्फ योगेंद्र साव के बेटे अंकित राज के ईडी की छापेमारी चल रही है।
छापेमारी के दौरान ईडी को योगेंद्र साव के ठिकानों से 100 से अधिक जमीन के दस्तावेज मिले है। इसके अलावा बैंकों के सील और मुहर भी मिले है। इसमें उन लोगों द्वारा बैंकों के नाम पर जालसाजी करने की आशंका जताई जा रही है। ईडी ने बालू के अवैध कारोबार से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किये है। योगेंद्र साव का एक संदूक भी ईडी की टीम अपने साथ लेकर गई है जिसमें कई महत्वर्पूण दस्तावेज होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे कई बड़े खुलासे हो सकते है। ईडी ने छापेमारी के दौरान 30 लाख रूपये कैश जब्त किये, इसमें 15 लाख रूपया धनबाद के गोविंदपुर सीओ शशिभूषण के घर से मिले है और 11 लाख रूपया योगेंद्र साव के साला मुकेश साव के घर से बरामद किये गए है। ईडी ने छापेमारी के दायरे में आये लोगों के फोन भी जब्त किये है। इसके साथ कई और डिजिटल डिवाइस को ईडी ने अपने कब्जे में रखा है।
ईडी ने अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज से बालू के अवैध कारोबार के बारे में पूछताछ की है और इसके साथ उसके बयान को भी दर्ज कर रही है। ईडी को सीओ शशिभूषण सिंह के यहां छापेमारी के दौरान 15 लाख रूपये कैश के अलावा जमीन में गड़बड़ी से संबंधित के दस्तावेज भी मिले है। वो इससे पहले हजारीबाग सदर में सीओ थे। योगेंद्र साव के ठिकानों से जमीन से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गए है, इन लोगों ने जमीन के सहारे अकूत संपत्ति अर्जित की है। ईडी की टीम को अंकित रात के घर हुई छापेमारी में बालू के अवैध खरीद-बिक्री से संबंधित रजिस्टर मिले है। अंकित राज या योगेंद्र साव के किसी पारिवारिक सदस्य के पास बालू घाट की बंदोबस्ती या उसके व्यापार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं है। दस्तावेजों के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अंकित राज पहले से बालू का अवैध कारोबार करता रहा है। ईडी को अपनी जांच में पता चला है कि बालू के अवैध कारोबार को अंबा प्रसाद का संरक्षण था। जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू लदे वाहनों को थाना से भगा देने के आरोप में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है।
बालू के अवैध कारोबार को लेकर इसी हफ्ते लालू यादव के करीबी और चतरा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव को ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। बालू के खेल में सुभाष यादव फंस गए, अंबा परिवार भी अब जमीन के साथ साथ बालू के अवैध कारोबार में फंसता नजर आ रहा है। अंबा ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया था कि उनको बीजेपी ने हजारीबाग या चतरा से चुनाव लड़ने का ऑफर और प्रेशर दिया था, उन्होने बीजेपी में शामिल होने से इंकार कर दिया इसलिए ईडी उनके और उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
क्या बालू के खेल में फंस गया अंबा का परिवार! योगेंद्र साव के बेटे के घर ED छापेमारी अब भी जारी, जमीन के 100 से अधिक दस्तावेज मिले

Leave a Comment
Leave a Comment


